Ghaziabad rape case: मां के घर पर नहीं रहने पर सगे भाइयों ने 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी 14 वर्षीय बहन किया दुष्कर्म, पिछले साल से यौन शोषण, गर्भवती होने पर खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 20, 2024 03:46 PM2024-05-20T15:46:19+5:302024-05-20T15:47:08+5:30

Ghaziabad rape case: पुलिस ने बताया कि शनिवार को किशोरी के पेट में दर्द होने पर उसकी मां उसे जांच के लिए दिल्ली के एक डायग्नोस्टिक सेंटर ले गई और जांच रिपोर्ट में उसके गर्भवती होने का पता चला।

Ghaziabad rape case brothers rape their 14 year old sister study in 8th class When mother not home sexually abused since last year revealed when she pregnant | Ghaziabad rape case: मां के घर पर नहीं रहने पर सगे भाइयों ने 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी 14 वर्षीय बहन किया दुष्कर्म, पिछले साल से यौन शोषण, गर्भवती होने पर खुलासा

सांकेतिक फोटो

Highlightsदोनों पिछले साल से उसका यौन शोषण कर रहे थे, जिससे वह गर्भवती हो गयी।पीड़िता की मां के घर पर नहीं रहने पर भाई उसके साथ दुष्कर्म किया करते थे।बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Ghaziabad rape case:गाजियाबाद में दो भाइयों को अपनी नाबालिग सगी बहन के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना में पीड़िता की मां की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार, दोनों भाइयों ने आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी 14 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म किया। वे दोनों पिछले साल से उसका यौन शोषण कर रहे थे, जिससे वह गर्भवती हो गयी।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को किशोरी के पेट में दर्द होने पर उसकी मां उसे जांच के लिए दिल्ली के एक डायग्नोस्टिक सेंटर ले गई और जांच रिपोर्ट में उसके गर्भवती होने का पता चला। शालीमार गार्डन के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़िता की मां के घर पर नहीं रहने पर उसके सगे भाई उसके साथ दुष्कर्म किया करते थे।

उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों ने पीड़िता को धमकी दी थी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो वे उसे जान से मार देंगे। एसीपी ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबद्ध धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Web Title: Ghaziabad rape case brothers rape their 14 year old sister study in 8th class When mother not home sexually abused since last year revealed when she pregnant

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे