लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में पत्नी की चाकू मारकर हत्या के मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को आजीवन कारावास

By भाषा | Updated: November 16, 2021 09:53 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 16 नवंबर ब्रिटेन की एक अदालत ने भारतीय मूल के एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड के मिल्टन कीन्स इलाके में रहने वाले अनिल गिल (47) को रंजीत गिल (43) की हत्या के संदेह में टेम्स वैली पुलिस ने इस साल जनवरी में गिरफ्तार किया था। अनिल ने ही पुलिस को फोन कर अपने घर पर बुलाया था।

पुलिस अधिकारियों ने जांच में पाया कि रंजीत का शव घर के गैरेज में रजाई और कचरा डालने के बैग में लिपटा पड़ा मिला और शरीर पर चोट के काफी निशान थे। जल्द ही यह स्पष्ट हो गया था कि वह कुछ समय पहले ही मर चुकी थी। पोस्टमॉर्टम जांच में पता चला कि रंजीत की मौत चाकू से कई बार हमला करने के कारण हुई है।

फरवरी में अनिल पर हत्या के मामले को लेकर आरोप तय किए गए थे और शुक्रवार को उसे ल्यूटन क्राउन कोर्ट में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। अनिल को कम से कम 22 साल सलाखों के पीछे रहने के बाद ही पैरोल मिल सकेगी।

टेम्स वैली पुलिस के अनुसार पूरे मुकदमे के दौरान अनिल लगातार यह दावा करता रहा कि वह हत्या का दोषी नहीं है। लेकिन अंत में अनिल ने यह स्वीकार किया कि उसने क्रोध में आकर रंजीत पर चाकू से हमला किया और उसकी हत्या कर दी। अनिल ने कहा कि वह रंजीत की हत्या नहीं करना चाहता था।

अदालत में इस मामले की सुनवाई के दौरान पता चला कि अनिल ने अपनी पत्नी रंजीत को कम से कम 18 बार चाकू मारा। इसके बाद उसने कई घंटे में हत्या वाली जगह को साफ करने, रंजीत के शव को कचरा डालने के बैग में लपेटने और उसे गैरेज में ले जाने के कार्य को अंजाम दिया। अंत में वह नहाने के बाद सो गया और बाद में पुलिस को फोन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत