लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में दवा कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ की हत्या

By भाषा | Updated: October 30, 2021 17:11 IST

Open in App

न्यूयार्क, 30 अक्टूबर अमेरिका के न्यूजर्सी प्रांत में एक दवा कंपनी के भारतीय मूल के एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की एक बंदूकधारी ने गोली मारकर हत्या कर दी।

सीबीसी न्यूयार्क अखबार के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि न्यूजर्सी के प्लेंसबोरो में मंगलवार सुबह को भारतीय मूल के श्री रंगा अरवापल्ली (54) के घर पहुंचने के तुरंत बाद एक बंदूकधारी ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। बंदूकधारी फिलाडेल्फिया के बाहर एक कैसिनो के पास से तड़के साढ़े तीन बजे ही लूटपाट के इरादे से उनके पीछे लग गया था।

न्यूयार्क पोस्ट अखबार के अनुसार, पुलिस ने बताया कि पेंसिलवेनिया के कैसिनो से न्यूजर्सी तक करीब 80 किलोमीटर तक ‘ दवा कंपनी के अधिकारी’ का पीछा किया गया और न्यूजर्सी में उन्हें उनके घर में डकैती के प्रयास के दौरान मार डाला गया। उस वक्त उनकी पत्नी एवं बेटी सो रही थीं।

अखबार के अनुसार, अरवापल्ली ने पार्क्स कैसिनो में मंगलवार को तड़के जीती गई 10000 डॉलर की रकम को भुनाया था, जब उसे पेंसिलवेनिया के 27 वर्षीय जेकाई रीड जॉन ने देख लिया था।

पुलिस ने जेकाई रीड-जॉन को गिरफ्तार कर लिया है और उसपर हत्या का आरोप लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब