लाइव न्यूज़ :

भारतीय आईटी कंपनियों को एच-1बी वीजा मंजूरियों में 43 प्रतिशत की गिरावट: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: April 25, 2018 13:13 IST

रिपोर्ट में कहा गया है कि एच-1 बी वीजा में गिरावट की वजह कंपनियों का क्लाउड कंप्यूटिंग और कृत्रिम मेधा जैसी डिजिटल सेवाओं की तरफ झुकाव है।

Open in App

वॉशिंगटन , 25 अप्रैल। भारत की शीर्ष सात सूचना प्रौद्योगिकी ( आईटी ) कंपनियों को 2015 की तुलना में 2017 में कम एच -1 बी वीजा मिले हैं। इस दौरान वीजा मंजूरियों में 43 प्रतिशत की गिरावट आई। अमेरिकी के एक शोध संस्थान ने वीजा की संख्या में कमी की वजह क्लाउड कंप्यूटिंग और कृत्रिम मेधा (एआई) को बताया। 

वाशिंगटन के शोध संस्थान नेशनल फाउंडेशन ऑफ अमेरिकन पालिसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2017 में भारतीय कंपनियों को 8,468 नए एच -1 बी वीजा दिए गए हैं , जो अमेरिका के 16 करोड़ के श्रमबल का मात्र 0.006 प्रतिशत है। 

भारत की शीर्ष सात कंपनियों के लिए वित्त वर्ष 2017 में 8,468 नए एच -1 बी वीजा आवेदनों को मंजूरी दी गई , जो कि 2015 में मिली मंजूरियों की तुलना में 43 प्रतिशत कम है। 2015 में भारतीय कंपनियों के 14,792 वीजा आवेदनों को मंजूरी मिली थी। 

अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा ( यूएससीआईएस ) से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर फाउंडेशन ने कहा कि टाटा कंसेल्टेसी सर्विसेज ( टीसीए ) को 2017 में 2,312 एच -1 बी वीजा प्राप्त हुए जबकि 2015 में उसे 4,674 वीजा मिले थे। उसकी वीजा मंजूरियों में 51 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 

इसी अवधि में इंफोसिस को 1,218 वीजा मिले जबकि 2015 में उसे 2,830 वीजा मिले थे। विप्रो को 2017 में 1,210 एच -1 बी वीजा मिले जबकि इसके मुकाबले में 2015 में उसे 3,079 वीजा मिले थे। 

फाउंडेशन ने अपने विश्लेषण में कहा कि एच -1 बी वीजा में गिरावट की वजह कंपनियों का क्लाउड कंप्यूटिंग और कृत्रिम मेधा जैसी डिजिटल सेवाओं की तरफ झुकाव है, जिसमें कम लोगों की आवश्यकता होती है। इसके अलावा कंपनियों की वीजा पर निर्भरता घटने तथा अमेरिका में घरेलू श्रमबल को मजबूत करने पर ध्यान दिए जाने से भी भारतीय कंपनियों को वीजा मंजूरियों में गिरावट आई।

टॅग्स :पासपोर्टवाशिंगटनअमेरिकाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्व अधिक खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा