लाइव न्यूज़ :

भारत ने की गोटबाया राजपक्षे को श्रीलंका से भगाने में मदद? मीडिया में आई खबरों पर भारतीय उच्चायोग ने दिया ये जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2022 11:42 IST

श्रीलंका के आर्थिक हालात खराब होने के चलते वहां लगातार प्रदर्शन हो रहा है। इस बीच श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोटबया राजपक्षे देश छोड़ मालदीव पहुंच गए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि भारत ने राजपक्षे की देश से भागने में मदद की हैं। हालांकि भारत ने इसे खारिज किया है। 

Open in App
ठळक मुद्दे सोशल मीडिया पर भारत पर श्रीलंका के राष्ट्रपति की मदद करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने मंगलवार रात श्रीलंका छोड़ा और मालदीव पहुंच गए हैं।सूत्रों के मुताबिक राजपक्षे अपनी पत्नी के साथ मालदीव चले गए हैं।

कोलंबो: श्रीलंका में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को देश से भागने में मदद करने संबंधी खबरों को भारत ने खारिज किया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि गोटबाया को भगाने में भारत का हाथ है। हालांकि श्रीलंका में मौजूद भारतीय उच्चायोग ने दन सभी दावों और सोशल मीडिया पर आ रही खबरों को खारिज किया है।

दरअसल, पिछले कई महीनों से श्रीलंका में आर्थिक हालात खराब है। देश दिवालिया हो चुका है और लोग सड़कों  पर हैं। इन घटनाक्रमों के बीच गोटबाया राजपक्षे मंगलवार देर रात श्रीलंका से निकल गए और मालदीव पहुंच गए  हैं।

भारतीय उच्‍चायोग ने अटकलों को किया खारिज

श्रीलंका में भारतीय उच्‍चायोग ने ट्वीट करके कहा 'उच्‍चायोग आधारहीन और अटकलों पर आधारित मीडिया में आई उन खबरों को खारिज करता है जिनमे ये कहा जा रहा है कि  भारत ने गोटाबाया राजपक्षे और बासिल राजपक्षे के श्रीलंका छोड़कर जाने में मदद की।'

उच्चायोग ने कहा, 'यह बार बार कहा गया है कि भारत श्रीलंका की जनता का समर्थन करता रहेगा क्‍योंकि वो समृद्धि की अपनी आकांक्षा को पूरा करना चाहते हैं। साथ ही लोकतांत्रिक तरीके और मूल्‍यों के जरिए प्रगति चाहते हैं और लोकतांत्रिक संस्‍थान और संवैधानिक ढांचा विकस‍ित करना चाहते हैं।'

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बुधवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अपनी पत्नी और दो बॉडीगार्ड के साथ देश छोड़ कर चले गए हैं। उन्हे रक्षा मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद ही देश छोड़ने की इजाजत मिली थी।

राष्ट्रपति के भाई को देश छोड़ने से रोका 

इससे पहले गोटबाया राजपक्षे ने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के पहले परिवार समेत खुद के लिए सुरक्षा मांगी थी। राष्ट्रपति पद पर बने रहने तक उन्हें गिरफ्तारी से छूट मिली हुई थी। वहीं, सोशल मीडिया पर श्रीलंका के प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को चेतावनी दी थी कि अगर वो अपने पद से इस्तीफ देने से इनकार करेंगे तो एक बार फिर से लोगों को कोलंबो बुलाया जाएगा।

गौरतलब है कि मंगलवार को  राष्ट्रपति के भाई और पूर्व वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे ने अमेरिका जाने की कोशिश की लेकिन कोलंबो के मुख्य हवाईअड्डे के वीवीआईपी लाउंज के जरिए उन्हें देश छोड़ने से रोक दिया गया।

टॅग्स :श्रीलंकाGotabaya RajapaksaIndian High Commission
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारतसंविधान की रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका

क्रिकेटश्रीलंकाई क्रिकेटरों की गंदी हरकत, निजी होटल के बाथरूम में चुपके से बना रहे थे महिला डॉक्टरों का वीडियो, हुए गिरफ्तार

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत