लाइव न्यूज़ :

20 डॉक्टरों की एक बड़ी टीम पाकिस्तान भेज रही हैं सुषमा स्वराज, ये है वजह 

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 26, 2018 14:52 IST

दोनों देश भारत और पाकिस्तान मिलकर डॉक्टरों को वीजा देने की बात पर चर्चा कर रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 26 मार्च;  भारत और पाकिस्तान का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 20  20 डॉक्टरों की टीम पाकिस्तान भेजने का फैसला किया है। ये डॉक्टर्स पाकिस्तान के जेल में बंद भारतीय कैदियों की इलाज करेंगे। डॉक्टर्स पाकिस्तान के जेल में बंद बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दिमागी तौर पर बीमार कैदियों की जांच करेगी।

दोनों देश भारत और पाकिस्तान मिलकर डॉक्टरों को वीजा देने की बात पर चर्चा कर रहे हैं। लेकिन राजनयिक सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान की सरकार इतनी बड़ी संख्या में डॉक्टरों और विशेषज्ञों को वीजा देने के लिए तैयार नहीं है। दोनों देशों के बीच सहमति बनने के बाद से यह कैदी स्वदेश वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- VIDEO: मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री ने पाकिस्तान के राष्‍ट्रीय दिवस समारोह में लिया हिस्सा

सुषमा स्वराज का कहना है कि भारत सरकार बीमार कैदियों की जांच कर जल्द उन्हें देश वापस लाने की प्रक्रिया भी शुरू कर देगा। गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच अक्टूबर 2017 में अधिकारियों के बीच बैठक में चर्चा होने के बाद यह फैसला लिया गया था। उस वक्त सुषमा स्वराज ने यह प्रस्ताव रखा था कि  'मानवीय आधार पर दोनों देश बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दिमागी रूप से बीमार कैदियों को एक दूसरे को सौंप देना चाहिए। लेकिन दोनों देशों के रिश्ते अच्छे नहीं होने की वजह से इस पर अमल नहीं किया गया था। हालांकि  7 मार्च 2018 को पाकिस्तान की ओर से इस प्रस्ताव पर सकारात्म प्रतिक्रिया भी दी गई थी। 

टॅग्स :सुषमा स्वराजपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं