लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में भारतीय नागरिक ने धोखाधड़ी के आरोप किए स्वीकार

By भाषा | Updated: October 1, 2021 16:10 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, एक अक्टूबर अमेरिका के ह्यूस्टन में अवैध रूप से रह रहे 27 वर्षीय एक भारतीय नागरिक ने एक राष्ट्रव्यापी तकनीकी सहायता धनवापसी घोटाले में संलिप्तता के आरोपों को स्वीकार कर लिया है। अमेरिकी अटॉर्नी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सुमित कुमार सिंह ने 2018 से 2020 के बीच ह्यूस्टन सहित विभिन्न शहरों से संचालित धोखाधड़ी गिरोह में शामिल होने के आरोप स्वीकार किए। इसके लिए उसे 20 साल तक की कैद हो सकती है और 250,000 डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

सिंह को सुनाई जाने वाली सजा की घोषणा 20 दिसंबर को की जाएगी, तब तक वह हिरासत में रहेगा।

अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, घोटाले में विभिन्न तरीकों का उपयोग करके पीड़ितों को धोखा दिया गया और उन्हें ‘वेस्टर्न यूनियन’ या ‘मनीग्राम’ जैसे पैसे हस्तांतरण करने के मंचों के माध्यम से धन भेजने का निर्देश भी दिया गया था। ऐसी ही एक योजना में तकनीकी मदद के लिए पीड़ितों को सहायता का आश्वासन देकर उनके कम्प्यूटर तक पहुंच हासिल की गई।

अभियोजकों ने बताया कि फिर उन्होंने पीड़ितों से कहा कि उन्होंने गलती से उन्हें पैसे वापस कर दिए हैं या अधिक भुगतान कर दिया है। इसके बाद पीड़ितों को ‘फेडएक्स’ या ‘यूपीएस’ के माध्यम से नकद में अधिक भुगतान करने को कहा गया।

अदालती दस्तावेजों के अनुसार, पीड़ितों ने आमतौर पर कथित तकनीकी सहायता के लिए साजिशकर्ताओं को एक शुल्क का भुगतान किया, लेकिन बाद में उन्हें बताया कि उन्हें कुछ पैसे लौटाने है। इस ‘रिफंड’ प्रक्रिया में ही आरोपियों ने पीड़ितों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड तक पहुंच हासिल की और ऐसा दिखाया कि टाइपिंग में त्रुटि के कारण पीड़ित ने अधिक भुगतान कर दिया है, जिसके बाद पीड़ितों को अन्य माध्यमों से पैसे वापस देने का आश्वासन भी दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल