लाइव न्यूज़ :

भारतीय नागरिक को नाबालिग को बहलाने-फुसलाने की कोशिश करने के मामले 10 साल की कैद

By भाषा | Updated: August 24, 2021 10:12 IST

Open in App

अमेरिका के कार्यवाहक अटॉर्नी जान शार्प के अनुसार, एक भारतीय नागरिक को एक नाबालिग को बहलाने-फुसलाने की कोशिश करने के मामले में सोमवार को संघीय अदालत ने 10 साल के कैद की सजा सुनाई है। अमेरिका के मुख्य जिला न्यायाधीश रॉबर्ट एफ रॉसिटर जूनियर ने ओमाहा के नेब्रास्का के 35 वर्षीय प्रदीश जहान सेल्वराज को 120 महीने की कैद की सजा सुनाई। संघीय प्रणाली में पैरोल की व्यवस्था नहीं है। न्याय विभाग ने बताया कि जेल से रिहा होने के बाद पांच साल तक उस पर नजर रखी जाएगी। सेल्वराज को एक यौन अपराधी के रूप में भी वर्णित किए जाने की आवश्यकता होगी और जब वह कारावास की सजा पूरी कर लेगा तो अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों द्वारा उसे भारत निर्वासित किया जा सकता है। विभाग के अनुसार, 26 अक्टूबर, 2020 और चार नवम्बर, 2020 के बीच, सेल्वराज ने एक विज्ञापन में सूचीबद्ध फोन नंबर पर संदेश भेज एक ऑनलाइन वेश्यावृत्ति विज्ञापन का जवाब दिया। एक गुप्त कानून प्रवर्तन अधिकारी ने (15 वर्षीय किशोरी के रूप में) सेल्वराज के संदेशों का जवाब दिया। बातचीत के दौरान सेल्वराज नाबालिग लड़कियों के साथ वेश्यावृत्ति के लिए 80 डॉलर देने को तैयार हो गया था। न्याय विभाग के अनुसार, ‘‘ सेल्वराज को कानून प्रवर्तन एजेंसी ने गिरफ्तार किया। सेल्वराज ने वेश्यावृत्ति विज्ञापन का जवाब देने और उस शख्स को संदेश भेजने की बात स्वीकार की है, जिसे वह 15 वर्षीय किशोरी समझ रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

क्राइम अलर्टSex With Student: 16 साल के छात्र से संबंध बनाने वाली शिक्षिका को जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा

विश्वअमेरिका के दावों की खुली पोल; होर्मुज जलडमरूमध्य में 5 नागरिकों की मौत से ईरान में भारी आक्रोश

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं