लाइव न्यूज़ :

भारतीय बैंकों का ब्रिटेन की अदालत से आग्रह, कहा- भगोड़े शराब व्यवसायी विजय माल्या को दिवालिया करें घोषित

By भाषा | Updated: December 12, 2019 05:23 IST

भारतीय बैंकों की ओर से पेश वकील मरसिया शेकेर्डेमियन ने कर्ज निपटान के लिए की गई पेशकशों पर कहा, "क्यों हमें बकाये की तुलना में कम लेना चाहिए।"

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में भारत के सरकारी बैंकों के एक समूह ने लंदन उच्च न्यायालय से बुधवार को भगोड़े शराब व्यवसायी विजय माल्या को दिवालिया घोषित करने का आग्रह किया। माल्या पर बकाया 1.45 अरब डालर की कर्ज वसूली के प्रयासों के तहत चल रही इस सुनवाई के दौरान यह मांग की गयी।

भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में भारत के सरकारी बैंकों के एक समूह ने लंदन उच्च न्यायालय से बुधवार को भगोड़े शराब व्यवसायी विजय माल्या को दिवालिया घोषित करने का आग्रह किया। माल्या पर बकाया 1.45 अरब डालर की कर्ज वसूली के प्रयासों के तहत चल रही इस सुनवाई के दौरान यह मांग की गयी। माल्या को दिवालिया घोषित करने की बैंकों की अर्जी पर न्यायालय की दिवाला शाखा के न्यायाधीश माइकल ब्रिग्स सुनवाई कर रहे हैं।

भारतीय बैंकों की ओर से पेश वकील मरसिया शेकेर्डेमियन ने कर्ज निपटान के लिए की गई पेशकशों पर कहा , " क्यों हमें बकाये की तुलना में कम लेना चाहिए। " अदालत में यह भी कहा गया कि बैंक बंद हो चुकी किंगफिशर के पूर्व मालिक माल्या के इस दावे को स्वीकार नहीं कर रहे हैं कि उनकी अधिकांश संपत्ति भारत में है और दुनिया भर में उनकी बहुत ही कम संपत्ति है।

मरसिया ने कहा , " हम माल्या के दावों को पूरी तरह से नहीं मान सकते हैं। माल्या के वकीलों के दल ने न्यायालय में दलील दी है कि माल्या को दिवालिया घोषित करने की बैंकों की अर्जी को खारिज कर दिया जाना चाहिए क्योंकि उनके मुव्वकील को भारत और ब्रिटेन में बैंकों द्वारा गलत तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। इस दल की अगुवाई वकील फिलिप मार्शल कर रहे हैं।

मार्शल ने अदालत को बताया , " भारत के प्रवर्तन निदेशालय के हस्तक्षेप से उन्हें खुद से भुगतान करने से रोक दिया गया है ... बैंक बकाये का भुगतान नहीं करने के लिए माल्या को दिवालिया घोषित करने की मांग कर रहे हैं लेकिन एक ऐसी स्थिति बन गई है , जहां वह भुगतान नहीं कर सकते हैं। "

उच्च न्यायालय ने पूर्व में दिए अपने एक फैसले में दुनियाभर में माल्या की संपत्ति को जब्त करने के आदेश को पलटने से इनकार कर दिया था और भारत की एक अदालत के उस फैसले को बरकरार रखा था कि 13 भारतीय बैंकों का समूह करीब 1.145 अरब पाउंड के कर्ज की भरपाई करने के लिए अधिकृत है।

इसके बाद बैंकों ने संपत्ति जब्त करने के आदेश के तौर पर भरपाई की कवायद शुरू की। इसी के तहत कर्ज की भरपाई करने के लिए ब्रिटेन में माल्या की संपत्ति को जब्त करने की अपील करते हुए दिवाला याचिका दायर की है।

टॅग्स :विजय माल्याभारतीय स्टेट बैंकब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत