लाइव न्यूज़ :

भारत ने कई मिसाइल तैनात किए, वह पाकिस्तान पर हमला भी कर सकता है, कुरैशी ने यूएन को लिखा पत्र

By भाषा | Updated: December 19, 2019 19:24 IST

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि कुरैशी ने 12 दिसंबर को लिखे अपने सातवें पत्र में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् और संयुक्त राष्ट्र महासचिव को भारत के उन कदमों के बारे में बताया जिनसे दक्षिण एशिया के पहले से ही तनावपूर्ण माहौल में कैसे तनाव और बढ़ सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर के ‘गंभीर हालात’ से दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए वह पाकिस्तान पर हमला भी कर सकता है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस कश्मीर में हालात के बारे में जानकारी देते रहे हैं। 

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव को एक और पत्र लिखकर दावा किया है कि भारत ने कई तरीके के मिसाइल तैनात किए हैं और उनका परीक्षण किया है।

साथ ही वह कश्मीर के ‘गंभीर हालात’ से दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए उनके देश पर हमला कर सकता है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि कुरैशी ने 12 दिसंबर को लिखे अपने सातवें पत्र में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् और संयुक्त राष्ट्र महासचिव को भारत के उन कदमों के बारे में बताया जिनसे दक्षिण एशिया के पहले से ही तनावपूर्ण माहौल में कैसे तनाव और बढ़ सकता है।

कुरैशी ने दावा किया कि भारत की कार्रवाइयों में विभिन्न क्षमताओं और रेंज की मिसाइलों को विकसित करना और उनका परीक्षण करना शामिल है। उन्होंने चेतावनी दी है कि कश्मीर के ‘गंभीर हालात’ से दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए वह पाकिस्तान पर हमला भी कर सकता है। हाल के महीनों में लगातार पत्र लिखकर कुरैशी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस कश्मीर में हालात के बारे में जानकारी देते रहे हैं। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानसंयुक्त राष्ट्रमोदी सरकारजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा