लाइव न्यूज़ :

भारत और अमेरिका ‘टू प्लस टू’ वार्ता नवंबर में होगी : विदेश सचिव

By भाषा | Updated: September 4, 2021 08:30 IST

Open in App

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने शुक्रवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच इस साल नवंबर में ‘टू प्लस टू’ वार्ता आयोजित की जाएगी। श्रृंगला ने वाशिंगटन डीसी की तीन दिवसीय यात्रा समाप्त होने पर भारतीय पत्रकारों के एक समूह से कहा, ‘‘हम टू प्लस टू वार्ता को लेकर उत्साहित हैं जो नवंबर में होगी। अभी वार्ता की तारीख तय नहीं हुई है।’’ अपनी यात्रा में श्रृंगला ने राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस अवसर का इस्तेमाल संयुक्त मंत्री स्तर पर टू प्लस टू अंतर-सत्रीय बैठक कराने के लिए करते हैं। टू प्लस टू की पिछली बैठक नयी दिल्ली में हुई और अगली बैठक अमेरिका यहां आयोजित करेगा।’’ अमेरिका के विदेश मंत्री ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन बाइडन प्रशासन की पहली भारत-अमेरिका ‘टू प्लस टू’ बैठक के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मेजबानी करेंगे। श्रृंगला की यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अफगानिस्तान के साथ ही क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन पर अमेरिका के विशेष दूत जॉन केरी जल्द ही भारत की यात्रा कर सकते हैं। विदेश सचिव ने शुक्रवार को उद्योग प्रतिनिधियों के साथ भी बैठकें कीं, जिसका आयोजन ‘यूएस इंडिया स्ट्रैटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम’ और ‘यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल’ ने अलग से किया था। श्रृंगला ने कहा कि वह कोविड-19 स्थिति से भारत के निपटने, टीके के मुद्दे, भारत में आर्थिक सुधार, आर्थिक अवसर और देश में निवेश की स्थिति के बारे में जानने को इच्छुक थे। श्रृंगला न्यूयॉर्क की यात्रा के बाद बुधवार को वाशिंगटन डीसी पहुंचे थे। न्यूयॉर्क में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठकों की अध्यक्षता की। भारत अगस्त के लिए 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद कौन?, उपराष्ट्रपति वेंस या विदेश मंत्री रुबियो, व्हाइट हाउस डिनर में लोगों ने दी राय?

भारतPM मोदी ने की ट्रंप पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा, बोले- 'लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं'

भारत'सुर और संगीत शाश्वत है': लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार के मंच से बोले डॉ. विजय दर्डा

भारतहिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका सुमित्रा गुहा किया गया ‘लोकमत सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

भारतलोकमत की दिल्लीवासियों को सौगात, शुक्र को कैलाश खेर की लाइव ‘महफिल’, दिग्गज गायक ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?