लाइव न्यूज़ :

भारत-अमेरिका ने प्रमुख रक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, 'टू प्लस टू' वार्ता में सीमा पार आतंकवाद का भी उठा मुद्दा

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 19, 2019 09:06 IST

टू प्लस टू' वार्ता वार्ता की अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओं के साथ रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय वार्ता के लिए भारत के अपने समकक्षों विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मेजबानी की।

Open in App
ठळक मुद्देभारत और अमेरिका के बीच दूसरी 'टू प्लस टू' वार्ता विदेश विभाग के फॉगी बॉटम मुख्यालय में बुधवार को हुई।इस वार्ता में भारत-अमेरिका के रक्षा संबंध और मजबूती मिली है।

भारत और अमेरिका के बीच दूसरी 'टू प्लस टू' वार्ता विदेश विभाग के फॉगी बॉटम मुख्यालय में बुधवार को हुई, जहां भारत-अमेरिका के रक्षा संबंध और मजबूती मिली है। दोनों देशों के बीच एक मुख्य सैन्य समझौते हुआ है। इस समझौते के तहद दोनों देशों ने भविष्य में सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने पर जोर देंगे। 

इस दौरान भारत-अमेरिका ने सीमा पार आतंकवाद के खतरे पर भी चर्चा की है। इस दौरान अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट की प्रवक्ता मॉर्गन ऑर्टागस ने कहा कि जब आपके पास इस तरह के एक महत्वपूर्ण संबंध हैं, तो यह हमें दुनिया की सभी बड़ी चुनौतियों के बारे में बात करने की क्षमता देता है, चाहे वह चीन, रूस या उत्तर कोरिया हो। भारत अमेरिका का एक बहुत ही महत्वपूर्ण दोस्त है। इस वार्ता की अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओं के साथ रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय वार्ता के लिए भारत के अपने समकक्षों विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मेजबानी की। चारों नेता बैठक के लिए अपने-अपने शीर्ष अधिकारियों के साथ मौजूद थे। इससे पहले सिंह और जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं थीं। रक्षा मंत्री के तौर पर अमेरिका की अपनी पहली यात्रा पर आए सिंह को पेंटागन के रिवर साइड प्रवेश द्वार पर सलामी दी गई थी। सिंह और एस्पर ने रक्षा संबंधों को मजबूत करने और पड़ोसी देशों तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र समेत परस्पर हितों के मुद्दों पर चर्चा की।

फॉगी बॉटम मुख्यालय में जयशंकर और पोम्पिओ ने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। पहली टू प्लस टू वार्ता पिछले साल सितंबर में नयी दिल्ली में हुई थी। 

टॅग्स :अमेरिकाइंडियाराजनाथ सिंहसुब्रह्मण्यम जयशंकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा