लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में किरायेदारों को घर से निकाले जाने पर तीन अक्टूबर तक रोक

By भाषा | Updated: August 4, 2021 10:19 IST

Open in App

वाशिंगटन, चार अगस्त (एपी) अमेरिका में रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने राष्ट्रव्यापी निष्कासन पर नयी रोक लगायी है जो तीन अक्टूबर तक लागू रहेगी। यह राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन की उन आलोचनाओं को दूर करने की कवायद का हिस्सा है कि वह महामारी के वक्त किरायेदारों को घरों से निकाले जाने दे रही है।

मंगलवार को जारी नयी रोक से लाखों किरायेदारों को मदद मिल सकती है क्योंकि कोरोना वायरस का डेल्टा स्वरूप फैल रहा है और राज्यों की संघीय किराया सहायता जारी करने की गति धीमी है।

दरअसल अमेरिका अपने उन किरायेदारों को धन मुहैया कराता है जो किराया देने में असमर्थ होते हैं तथा यह निधि मकान-मालिकों को दी जाती है।

बाइडन ने व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान मंगलवार दोपहर को बेदखली पर नए प्रतिबंध की घोषणा नहीं की और इसकी जिम्मेदारी सीडीसी पर डाल दी। बाइडन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि नयी रोक लगने जा रही है।’’

इस रोक से उदारवादी डेमोक्रेटिक सांसदों के साथ गतिरोध को दूर करने में मदद मिल सकती है जो राष्ट्रपति से किरायेदारों को उनके घरों में ही रहने देने के लिए शासकीय कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

अमेरिकी सदन की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने कहा कि यह ‘‘अत्यधिक राहत’’ का दिन है। उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका में अंसख्य परिवारों की बेदखली और सड़कों पर निकाले जाने का डर खत्म हो गया है। मदद हो गयी है।’’

व्हाइट हाउस ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा था कि संघीय सरकार ने किराएदारों को उनके घरों में रहने देने के लिए 46.5 अरब डॉलर दिए हैं। उसने लेकिन राज्यों एवं शहरों पर “धीमी कार्रवाई” करने का आरोप लगाया है जो इस सहायता राशि को उन किराएदारों तक नहीं पहुंचने दे रहे हैं जिनकी आजीविका के साधन वैश्विक महामारी के कारण छिन गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल