लाइव न्यूज़ :

अगर अमेरिका नहीं करता पुतिन की मदद तो IS आतंक से दहल जाता रूस!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 18, 2017 16:34 IST

अगर अमेरिका, पुतिन की मदद नहीं करता तो शायद आईएस के आतंकवादी अपने मंसूबे को अंजाम तक पहुंचा देते।

Open in App

रूस में एक बड़ा आतंकी हमला होने से टल गया है। अगर अमेरिका, पुतिन की मदद नहीं करता तो शायद आईएस के आतंकवादी अपने मंसूबे को अंजाम तक पहुंचा देते लेकिन अमेरिकी की खुफिया एजेंसी सीआईए ने एन मौके पर रूस में होने वाले हमले की गोपनीय जानकारी रूस के साथ साझा की। इसके बाद रशियन एजेंसी ने संयुक्त अभियान चलाकर इस हमले को नाकाम कर संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) द्वारा सेंट पीटर्सबर्ग में आतंकवादी हमले के प्रयासों को रोकने के लिए दी गई गोपनीय जानकारी के लिए आभार जताया। रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने शुक्रवार को कहा कि उसने इस सप्ताह की शुरुआत में इस्लामिक स्टेट के सात आतंकियों को हिरासत में लिया है, जो सैंट पीटर्सबर्ग स्थित गिरिजाघर कजान कैथ्रेडल को उड़ाने की साजिश रच रहे थे। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने क्रेमलिन के हवाले से कहा, "सीआईए द्वारा प्राप्त सूचना खोज व संदिग्धों को हिरासत में लेने के लिए काफी थी।" पुतिन ने ट्रंप से कहा कि रूसी विशेष सेवाएं अमेरिका और उसके नागरिकों के खिलाफ आतंकवादी खतरों की जानकारी मिलने पर उसे तुरंत अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ साझा करेगा।

(इनपुट एजेंसी से भी)

टॅग्स :रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्रिक्स सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले पीएम नरेंद्र मोदी

फुटबॉलफीफा वर्ल्ड कप: सोशल मीडिया पर लोगों ने व्लादिमीर पुतिन के लिए मजे, ट्विटर पर आए फनी कमेंट

फुटबॉलफीफा विश्व कप 2018: व्लादिमीर पुतिन ने कहा-रूसी महिलाएं कर सकती हैं विदेशी टूरिस्टों के साथ सेक्स 

भारतआज सुबह सोची से दिल्ली पहुंचे पीएम मोदी, जानें रूस के 1 दिवसीय दौरे का पूरा लेखा-जोखा

भारतपीएम मोदी ने की पुतिन से मुलाकात, रूस को इस बात के लिए कहा-शुक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं