लाइव न्यूज़ :

'यूक्रेन के मित्रों के लिए शांति और प्रगति की कामना करता हूं', प्रधानमंत्री मोदी ने जेलेंस्की से कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2025 18:18 IST

भारत को उसके स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रूस के साथ युद्ध समाप्त करने के प्रयासों में भारत अपना योगदान देगा। 

Open in App

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यूक्रेन के लोगों के लिए शांति और प्रगति से भरे भविष्य की कामना की तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के लिए वहां के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को धन्यवाद दिया। भारत को उसके स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रूस के साथ युद्ध समाप्त करने के प्रयासों में भारत अपना योगदान देगा। 

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “राष्ट्रपति जेलेंस्की, आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं भारत तथा यूक्रेन के बीच और भी घनिष्ठ संबंध बनाने की संयुक्त प्रतिबद्धता को बहुत महत्व देता हूं। हम यूक्रेन के अपने मित्रों के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि से भरे भविष्य की कामना करते हैं।’’ 

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के स्वतंत्रता दिवस संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए मोदी ने कहा, ‘‘भारत-इजराइल मित्रता निरंतर फलती-फूलती रहे... दोनों देश इस रिश्ते को और मजबूत तथा गहरा बनाएं, जिससे हमारे लोगों को शांति, विकास और सुरक्षा मिले।’’

खबर- पीटीआई भाषा

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवोलोदिमीर जेलेंस्की
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!