लाइव न्यूज़ :

दुनिया के लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों है ताइवान?

By शिवेंद्र राय | Updated: August 3, 2022 13:24 IST

दुनिया के रोजाना इस्तेमाल के इलेक्ट्रॉनिक गैजेटों जैसे फोन, लैपटॉप, घड़ियों और गेमिंग उपकरणों में जो चिप लगते हैं, वे ज़्यादातर ताइवान में बनते हैं। दुनिया की बड़ी से बड़ी कंपनियां भी चिप के मामले में ताइवान पर निर्भर हैं। ताइवान पर चीन के कब्जे का मतलब है सेमीकंटक्टर उद्योग पर भी चीन का संपूर्ण नियंत्रण। यही कारण है कि ताइवान पूरी दुनिया के लिए इतना अहम है।

Open in App
ठळक मुद्देसेमीकंटक्टर उद्योग में दुनिया में अग्रणी है ताइवानतकनीकी उत्पादों की जान सेमीकंडक्टर चिप्स में बसती हैयही कारण है कि ताइवान पूरी दुनिया के लिए इतना अहम है

नई दिल्ली: अमेरिकी कांग्रेस की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा को लेकर दुनिया की दो महाशक्तियां अमेरिका और चीन आमने सामने हैं। चीन लगतार ताइवान पर सैन्य कार्रवाई की धमकी दे रहा है। नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद से एक छोटा सा द्वीप देश ताइवान दुनिया भर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सारी दुनिया को इस बात की चिंता सता रही है कि अगर चीन ने ताइवान पर सैन्य कार्रवाई की तो कहीं उनके अपने देश की रफ्तार न धीमी हो जाए। दरअसल ताइवान के पास एक ऐसी चीज है जिसे कोई और देश निकट भविष्य में आसानी से नहीं बना सकता है। ये है एक छोटी सी चिप जिसे सेमीकंडक्टर कहते हैं।

ताइवान पर निर्भर है पूरी दुनिया

सेमीकंडक्टर बनाने के मामले में  ताइवान दुनिया की फैक्ट्री है। ये ताइवान का एक ऐसा उद्योग है जिसपर लड़ाकू विमानों से लेकर सोलर पैनल तक और वीडियो गेम्स से लेकर मेडिकल उपकरण उद्योग तक निर्भर हैं। सेमीकंडक्टर का इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्प्यूटर, स्मार्टफोन, कारों के सेंसर में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। दुनिया के लगभग सभी तकनीकी उत्पादों की जान इन्हीं चिप्स में बसती है। अगर दुनिया में इसकी किल्लत हुई तो कोई देश ऐसा नहीं होगा जिसकी अर्थव्यवस्था पर असर न पड़े। इसमें खुद चीन भी शामिल है। दुनिया के बाकी देशों की तरह चीन भी ताइवान में बनने वाली एडवांस्ड सेमीकंडक्टर चिप्स पर ही निर्भर है।

सेमीकंडक्टर के उत्पादन में ताइवान की कितनी बड़ी भूमिका है इसे इस बात से समझा जा सकता है कि ताइवान की एक कंपनी 'वन मेजर',दुनिया के आधे से अधिक चिप का उत्पादन करती है। 2021 में दुनिया का चिप उद्योग करीब 100 अरब डॉलर का था और इस पर ताइवान का दबदबा है। पूरी दुनिया में सेमीकंडक्टर उद्योग से जितना राजस्व जुटता है उसमें साठ प्रतिशत से ज्यादा की हिस्सेदारी अकेले ताइवान की है।

दुनिया भर के बाजारों का गहन अध्ययन कर आंकड़े जुटाने वाली कंपनी ट्रेंडफोर्स के अनुसार वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर चिप के उत्पादन के मामले में ताइवान की हिस्सेदारी 65 प्रतिशत है। इस मामले में दक्षिण कोरिया की हिस्सेदारी 18 प्रतिशत और चीन की हिस्सेदारी केवल 5 प्रतिशत है। इन देशों के अलावा पूरी दुनिया की सेमीकंडक्टर चिप के उत्पादन में हिस्सेदारी 12 प्रतिशत है।

ताइवान ने खुद को सेमीकंडक्टर के उत्पादन के मामले में अग्रणी बनाने का फैसला काफी सोच समझ कर लिया। साल 1987 में ताइवान की सरकार ने 'ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी' की स्थापना की थी। एक समय दुनिया को 92 प्रतिशत से ज्यादा चिप का निर्यात यही कंपनी कर रही थी। आज भी यह दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर निर्माता कंपनी है। दुनिया की बड़ी से बड़ी कंपनियां भी चिप के मामले में ताइवान पर निर्भर हैं। यही कारण है कि ताइवान पूरी दुनिया के लिए इतना अहम है।

टॅग्स :Taiwanनैंसी पेलोसीNancy Pelosiजो बाइडनशी जिनपिंगxi jinping
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो