लाइव न्यूज़ :

मृत मिला भारतीय परिवार आखिर कैसे पहुंचा अमेरिका-कनाडा बॉर्डर के पास पहुंचा? मानव तस्करी सहित कई पहलुओं पर जांच

By भाषा | Updated: January 28, 2022 16:45 IST

अमेरिका-कनाडा सीमा के पास मृत मिले भारतीय परिवार को लेकर गुत्थी सुलझाने का प्रयास जारी है। कनाडा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार परिवार 12 जनवरी को ही टोरंटो आया था।

Open in App

 न्यूयॉर्क /टोरंटो: अमेरिका-कनाडा सीमा के पास मृत मिले चार भारतीय नागरिकों के परिवार की पहचान हो गई है और अब कनाडा के अधिकारी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह परिवार सीमा के पास कैसे पहुंचा। मैनिटोबा की ‘रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस’ ने कहा कि मृतकों की पहचान जगदीश बलदेवभाई पटेल (39), वैशालीबेन जगदीशकुमार पटेल (37), विहंगी जगदीशकुमार पटेल (11) और धार्मिक जगदीशकुमार पटेल (3) के तौर पर हुई है।

ये सभी एक ही परिवार के सदस्य थे, जो 19 जनवरी को कनाडा-अमेरिका सीमा से लगभग 12 मीटर दूर मैनिटोबा के इमर्सन के पास मृत मिले थे। यह परिवार भारत के गुजरात राज्य का रहने वाला था। अधिकारियों ने पहले बताया था कि परिवार में एक वयस्क पुरुष, एक वयस्क महिला, एक किशोर और एक शिशु शामिल हैं, लेकिन अब मृतकों में एक किशोर की जगह किशोरी के होने की बात सामने आई है।

भारतीय परिवार 12 जनवरी को आया था टोरंटो

मैनिटोबा की ‘रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस’ के मुख्य अधीक्षक रॉब हिल ने एक बयान में कहा, ‘‘ शुरुआत में हमने, एक मृतक की पहचान किशोर के रूप में की थी। हम इसके लिए माफी चाहते हैं, लेकिन समझने की कोशिश करें जिस तरह जमी हुई हालत में शव मिले थे, उनकी एकदम से पहचान कर पाना मुश्किल था। इसलिए ही उनके नामों का पता लगाने में भी समय लगा।’’

हिल ने बताया कि पटेल परिवार 12 जनवरी 2022 को टोरंटो आया था। वहां से 18 जनवरी के आसपास इमर्सन के लिए निकला। इसके एक दिन बाद ही कड़ाके की ठंड की चपेट में आने से सीमा के पास उनकी मौत हुई थी।

उन्होंने कहा कि मौके से कोई वाहन बरामद नहीं हुआ है, जिससे प्रतीत होता है कि कोई परिवार को सीमा तक लाया था और फिर उन्हें वहीं छोड़कर चला गया। हिल ने कहा, ‘‘ कनाडा में उनकी गतिविधियों और अमेरिका में जो गिरफ्तारी हुई है, उससे यह मामला मानव तस्करी का लगता है।’’

मानव तस्करी सहित हर पहलू पर अधिकारी कर रहे जांच

उन्होंने कहा कि कनाडा की प्रमुख अपराध सेवाओं तथा संघीय पुलिस के अधिकारी उनकी यात्रा के हर पहलू पर गौर कर रहे हैं, जिसमें उनके 12 जनवरी को टोरंटो से 18 जनवरी के आसपास इमर्सन जाने तक का सफर शामिल है। हिल ने कहा कि यह एक ऐसा समय था, जिस दौरान कनाडा से अपरिचित एक परिवार देश भर में यात्रा कर रहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘ जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इस यात्रा का बंदोबस्त किसी व्यक्ति या किसी समूह ने तो नहीं किया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा मानना है कि कनाडा में रहने के दौरान लोगों ने पटेल परिवार के साथ बातचीत की होगी। इसमें होटल, गैस स्टेशन या रेस्तरां के कर्मचारी शामिल हो सकते हैं।’’

उन्होंने पटेल परिवार के सम्पर्क में आए सभी लोगों या ‘‘ उनके सीमा तक जाने की यात्रा के बारे में कोई भी जानकारी रखने वालों से’’ सामने आने और अधिकारियों को इसकी जानकारी देने का आग्रह किया।

मामले की जांच में लग सकते हैं महीनों

हिल ने कहा, ‘‘ कनाडा में बिताए उनके समय से जुड़ी कोई भी जानकारी हमारे जांचकर्ताओं के लिए बहुत मददगार होगी। इससे जांच में मदद मिलेगी। हमें पता है कि इसमें महीनों लग सकते हैं, लेकिन हमारे अधिकारी इसकी गुत्थी सुलझाने को प्रतिबद्ध हैं।’’ आरसीएमपी ने इस बात का पता लगाने के लिए गहन जांच शुरू कर दी है कि पटेल परिवार कैसे कनाडा आया और फिर इमर्सन कैसे पहुंचा।

हिल ने कहा कि उनका विभाग आरसीएमपी सम्पर्क अधिकारियों के साथ भी मिलकर काम कर रहा है, जो नई दिल्ली और वाशिंगटन में तैनात हैं। वह अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा और होमलैंड सुरक्षा जांच से भी नियमित सम्पर्क में हैं। अधिकारी शनिवार को कनाडा के विनिपेग शहर पहुंचे भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों से भी नियमित रूप से बात कर रहे हैं। 

टॅग्स :कनाडाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं