लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेशी लेखिका ने उपन्यास में मां को तलाश रहे बच्चे की कहानी बयां की 

By भाषा | Updated: May 9, 2019 17:22 IST

सेलिना हुसैन ने अपने नये उपन्यास में अपनी मां को तलाश रहे एक बच्चे की कहानी बयां की है, जिसे 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के मद्देनजर एक जर्मन दंपति ने गोद ले लिया था। सेलिना 1995 में इस बच्चे से अचानक ही मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देसेलिना के कई उपन्यास 1971 के बांग्लादेश मुक्तिसंग्राम की पृष्ठभूमि में लिखे गए हैं। उन्हें 2015 में दक्षेस साहित्य पुरस्कार मिला था। मैंने ‘चारकोल पोर्टरेट’ लिखना शुरू कर दिया।’’ इस उपन्यास की पृष्ठभूमि मूल रूप से 1971 का बांग्लादेश मुक्ति संग्राम है।

बांग्लादेशी उपन्यासकार सेलिना हुसैन ने अपने नये उपन्यास में अपनी मां को तलाश रहे एक बच्चे की कहानी बयां की है, जिसे 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के मद्देनजर एक जर्मन दंपति ने गोद ले लिया था। सेलिना 1995 में इस बच्चे से अचानक ही मिली थी।

लेखिका ने कहा, ‘‘मेरी बेटी लारा और विश्वविद्यालय में उसके सहपाठी उससे मिले थे, वह ढाका में था और अपनी मां को तलाश रहा था। वे लोग उसकी मां की तलाश में कुछ स्थानों पर गए थे। लेकिन उन्हें उनका कुछ अता - पता नहीं चल पाया। लारा उसे घर लेकर आ गई। लारा ने उसका मुझसे परिचय कराते हुए कहा, बांग्लादेश में एक और मां से मिलो।’’

हुसैन ने इस उपन्यास के लिए मिले विचार के बारे में बताया, ‘‘शायद मेरा स्नेह उसके दिल को छू गया, वह (लड़का) रोने लगा। उसके जाने पर लारा ने मुझसे उसके बारे में लिखने को कहा। इन सभी चीजों ने मुझे सोचने के लिए मजबूर कर दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, उस वक्त मैं सिलहट में एक चाय बागान के जनजीवन के बारे में एक उपन्यास पर काम कर रही थी। मैं अपने शोध के लिए उस इलाके में जाया करती थी। मैं उनकी दुखद कहानी सुना करती थी। मैं असमंजस में थी कि क्या यहां एक महिला कामगार उस बच्चे की मां हो सकती है जिससे मैं मिली थी।

मैंने ‘चारकोल पोर्टरेट’ लिखना शुरू कर दिया।’’ इस उपन्यास की पृष्ठभूमि मूल रूप से 1971 का बांग्लादेश मुक्ति संग्राम है। लेखिका ने बताया कि इस उपन्यास में मानवाधिकार उल्लंघन एक और मुद्दा है। इस पुस्तक का प्रकाशन पलीम्पसेस्ट ने किया है। उपन्यास के बांग्ला प्रारूप से अंग्रेजी अनुवाद टीना चटर्जी ने जैकी कबीर के साथ किया है। गौरतलब है कि सेलिना के कई उपन्यास 1971 के बांग्लादेश मुक्तिसंग्राम की पृष्ठभूमि में लिखे गए हैं। उन्हें 2015 में दक्षेस साहित्य पुरस्कार मिला था। 

टॅग्स :बांग्लादेशइंडियाकोलकाताजर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत