लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से निपटने में भारत की मदद करने के लिए अफ्रीका में संसाधन जुटा रहे हिंदू संगठन

By भाषा | Updated: May 9, 2021 10:27 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, नौ मई कोरोना वायरस संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित भारत को मदद मुहैया कराने के लिए दक्षिण अफ्रीका में कई हिंदू संगठन संसाधन जुटा रहे हैं।

स्वामीनारायण संगठन से संबद्ध ‘बीएपीएस (बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था) चैरिटीज दक्षिण अफ्रीका’ भारत में 123 ऑक्सीजन सांद्रक की शुरुआती खेप पहुंचाने के लिए युगांडा, केन्या, संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन में अपनी सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर काम कर रहा है।

‘बीएपीएस चैरिटीज दक्षिण अफ्रीका’ के एक प्रतिनिधि ने कहा कि संगठन से संबद्ध विभिन्न संस्थाओं ने अलग-अलग निधि एकत्र की हैं और ऑक्सीजन सांद्रकों की खेप पूर्वी अफ्रीकी देशों के जरिए भेजी गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने यहां से कम से कम 100 और सांद्रक सीधे भेजने का वादा किया है, जिसे पूरा करने के लिए हम प्रासंगिक दक्षिण अफ्रीकी प्राधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। भारत में ‘बीएपीएस चैरिटीज इंडिया’ हमारी भेजी खेप की देख रेख कर रहा है। उनके भारतीय प्राधिकारियों के साथ कामकाजी संबंध हैं।’’

इसके अलावा ‘दक्षिण अफ्रीका हिंदू महासभा’ भी भारत में 100 ऐसे ऑक्सीजन सांद्रक भेजने की योजना बना रही है, जिनका इस्तेमाल एक साथ दो मरीज कर सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना