लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भारतीय भाषा है हिन्दी, गुजराती और तेलुगु नंबर दो और तीन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 21, 2018 14:43 IST

Hindi is the most spoken Indian language in America: अमेरिका सेंसस ब्यूरो 2017 के अमेरिकन कम्युनिटी सर्वे (ACS) डेटा के अनुसार पाँच साल से अधिक उम्र वाले करीब 21.8 प्रतिशत अमेरिकी अपने घर में अंग्रेजी के अलावा दूसरी भाषा भी बोलता है। 

Open in App

हिन्दी अमेरिका में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भारतीय भाषा है। हिन्दी के बाद गुजरात और तेलुगु क्रमशः अमेरिका में दूसरी और तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाएँ हैं।

हालाँकि अगर बात प्रतिशत में विकास की करें तो साल 2010 से लेकर 2017 के बीच सबसे ज्यादा 86 प्रतिशत तेलुगु बोलने वालों की संख्या में  बढ़ोतरी हुई है।

अमेरिका सेंसस ब्यूरो 2017 के अमेरिकन कम्युनिटी सर्वे (ACS) डेटा के अनुसार पाँच साल से अधिक उम्र वाले करीब 21.8 प्रतिशत अमेरिकी अपने घर में अंग्रेजी के अलावा दूसरी भाषा भी बोलता है। 

अमेरिका की कुल 30.5 करोड़ की जनसंख्या में 6.7 करोड़ लोग अंग्रेजी के अलावा एक दूसरी भाषा बोलते हैं।

वित्त वर्ष 2016 के डेटा के अनुसार अमेरिका में करीब 8.63 लाख लोग हिन्दी बोलते हैं। वहीं 4.34 लाख लोग गुजराती और 4.15 लाख लोग तेलुगु बोलते हैं।

विदेशी भाषियों की बढ़ती संख्या

प्रवासियों की बढ़ती संख्या का विरोध करने वाले थिंकटैंक द सेंटर फॉर इमिग्रेशन स्टडीज (CIS) ने साल 2010 और साल 2017 के आंकड़ों का तुलनात्मक अध्ययन किया है।

इस अध्ययन के अनुसार इन सात सालों में हिन्दी बोलने वालों की संख्या में 42 प्रतिशत और गुजराती बोलने वालों की संख्या में 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार 26.10 लाख अमेरिकियों का जन्म भारत में हुआ था।

CIS के अनुसार अमेरिका में विदेशी भाषा बोलने वालों की संख्या 1990 की तुलना में दोगुनी और 1980 की तुलना में तीगुनी हो चुकी है।

अमेरिका में तमिल और बांग्ला बोलने वाले भी काफी संख्या में रहते हैं। अमेरिका में करीब 2.23 लाख बांग्ला बोलने वाले और 1.84 बोलने वाले रहते हैं।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल