लाइव न्यूज़ :

इजराइल और फलस्तीन के बीच वर्षों बाद उच्च स्तरीय वार्ता हुई

By भाषा | Updated: August 30, 2021 11:40 IST

Open in App

यरूशलम, 30 अगस्त (एपी) इजराइल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज ने रविवार रात फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाकात की। दोनों पक्षों के बीच वर्षों बाद हुई यह पहली उच्च स्तरीय वार्ता थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू के शासन में हालिया कुछ वर्षों में अब्बास और इजराइली नेताओं के बीच संवाद लगभग पूरी तरह बंद हो चुका था। ऐसे में गैंट्ज और अब्बास के बीच हुई बातचीत को रुख में बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। नेतन्याहू को फलस्तीन के प्रति कट्टर नीति पर चलने वाले नेता के तौर पर देखा जाता है। उन्हें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन हासिल था। ट्रंप ने इजराइल में अमेरिकी दूतावास को तेल अवीव से यरूशलम स्थानांतरित करने जैसी इजराइल समर्थक नीतियों को मंजूरी दी थी। उन वर्षों के दौरान अब्बास ने अमेरिका और इजराइल से बातचीत बंद कर दी थी। 'द हारेट्ज' दैनिक समाचार पत्र की खबर में कहा गया है कि बैठक इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक के रामल्ला में हुई, जहां अब्बास प्रशासन का मुख्यालय है। गैंट्ज के कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि गैंट्ज ने अब्बास से कहा कि इजराइल फलस्तीन की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिये कदम उठाएगा। वेस्ट बैंक में अब्बास के प्रशासन वाले स्वायत्त क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था इजराइल पर निर्भर है। इजराइल ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कई पाबंदियां लगा रखी हैं, जिससे फलस्तीनी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था बुरे दौर से गुजर रही है। अब्बास के करीबी सहयोगी हुसैन शेख ने ट्विटर के जरिये बैठक की पुष्टि की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं