लाइव न्यूज़ :

'भारत-अमेरिका के बीच साझेदारी को सुदृढ़ करने के लिए हैरिस करेंगी मोदी से मुलाकात'

By भाषा | Updated: September 21, 2021 22:50 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 21 सितंबर अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी को ‘‘सुदृढ़ करने’’ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस में मुलाकात करेंगी और इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लोकतंत्र, मानवाधिकार और जलवायु समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,‘‘ यह बैठक दोनों नेताओं के बीच कोविड-19से निपटने के संबंध में तीन जून को टेलीफोन पर हुई बातचीत को आगे बढ़ाएगी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लोकतंत्र, मानवाधिकार, जलवायु और वैश्विक स्वास्थ्य के मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि,‘‘अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी को ‘सुदृढ़ करने’ के लिए बृहस्पतिवार को उप राष्ट्रपति भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी।’’

अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन के मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के समक्ष पहले भाषण के अनुरूप हैरिस ‘हमारे गठबंधनों के पुनर्निर्माण और अमेरिका के वैश्विक नेतृत्व को बहाल करने’ के लिए बाइडन-हैरिस प्रशासन के एजेंडे को आगे बढ़ाने का काम करेंगी।

उन्होंने कहा,‘‘उपराष्ट्रपति कोविड-19 महामारी से निपटने पर राष्ट्रपति द्वारा आयोजित बहुराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में एक सत्र का नेतृत्व करेंगी और दुनिया भर के नेताओं के साथ चार द्विपक्षीय बैठकें करेंगी।’’

बाद में हैरिस का ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से मुलाकात का कार्यक्रम है। इस दौरान वह अमेरिका और ब्रिटेन के बीच स्थायी मित्रता और साझा मूल्यों की सराहना करेंगी।

हैरिस बुधवार को जाम्बिया के राष्ट्रपति हाकाइंदे हिचिलेमा से मुलाकात करेंगी और बृहस्पतिवार को घाना के राष्ट्रपति नाना अकुफो-एडो से मुलाकात करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब