लाइव न्यूज़ :

मोंटेनेग्रो में बंदूकधारी ने दो बच्चों समेत 15 लोगों को मारी गोली, 10 की मौत

By भाषा | Updated: August 13, 2022 10:18 IST

मोंटेनेग्रो के पुलिस प्रमुख जोरान ब्रजनिन ने मीडिया के साथ साझा किए गए एक वीडियो बयान में बताया कि हमलावर 34 वर्षीय व्यक्ति था जिसकी पहचान केवल उसके नाम के शुरुआती दो अक्षर वीबी से की गयी।

Open in App
ठळक मुद्देमोंटेनेग्रो के पुलिस प्रमुख जोरान आठ और 11 साल की उम्र के दो बच्चों और उनकी मां को गोली मार दीहमलावर अपने किराएदार को गोली मारने के बाद वह गली में गया और बेतरतीब ढंग से 13 और लोगों को गोली मार दी

सेटिंजे (मोंटेनेग्रो): दक्षिण पूर्वी यूरोप के देश मोंटेनेग्रो के पश्चिमी शहर की सड़कों पर शुक्रवार को एक व्यक्ति ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की, जिसमें दो बच्चों सहित 10 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद एक राहगीर ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मोंटेनेग्रो के पुलिस प्रमुख जोरान ब्रजनिन ने मीडिया के साथ साझा किए गए एक वीडियो बयान में बताया कि हमलावर 34 वर्षीय व्यक्ति था जिसकी पहचान केवल उसके नाम के शुरुआती दो अक्षर वीबी से की गयी।

ब्रजनिन ने बताया कि संदिग्ध ने पहले आठ और 11 साल की उम्र के दो बच्चों और उनकी मां को राइफल से गोली मार दी जो सेंटिजा के मेडोविना इलाका स्थित हमलावर के मकान में किराएदार के तौर पर रहती थी। इसके बाद वह गली में गया और बेतरतीब ढंग से 13 और लोगों को गोली मार दी, जिनमें से सात की मौत हो गई।

ब्रजनिन ने कहा, ‘‘फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि वीबी को इस नृशंस कृत्य को करने के लिए किसने उकसाया।’’ अपराध स्थल की जांच के समन्वयक अभियोजक एंड्रीजाना नास्टिक ने पत्रकारों को बताया कि बंदूकधारी को एक राहगीर ने गोली मार दी थी और घायलों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल था।

प्रधानमंत्री ड्रिटन अबाजोविक ने अपने टेलीग्राम चैनल पर लिखा कि यह घटना ‘‘एक अभूतपूर्व त्रासदी’’ थी। उन्होंने लोगों से ‘‘पीड़ितों के परिवारों, उनके रिश्तेदारों, दोस्तों और सेटिंजे के सभी लोगों के साथ’’ रहने का आग्रह किया। राष्ट्रपति मिलो जुकानोविक ने ट्विटर पर कहा कि सेटिंजे में ‘‘भयानक त्रासदी की खबर से उन्हें बहुत दुख हुआ’’। उन्होंने इस घटना में प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के साथ ‘‘एकजुटता’’ का आह्वान किया।

टॅग्स :निशानेबाजीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत