लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका: गोटाबाया राजपक्षे का इस्तीफा स्पीकर अबेवर्धन ने किया मंजूर, रानिल विक्रमसिंघे होंगे कार्यवाहक राष्ट्रपति

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 15, 2022 11:20 IST

महिंदा यापा अबेवर्धन ने बताया, "हां, श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है, कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा...सदस्यों को कल आमंत्रित किया जाएगा (राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए)।"

Open in App
ठळक मुद्देसंसदीय अध्यक्ष महिंदा यापा अबेवर्धन ने बताया कि गुरुवार को गोटाबाया राजपक्षे ने कानूनी रूप से इस्तीफा दे दिया है।अबेवर्धन को राजपक्षे ने सिंगापुर से सूचित किया गया कि वह पद छोड़ रहे हैं।

कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। संकटग्रस्त देश के संसदीय अध्यक्ष महिंदा यापा अबेवर्धन ने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफे की पुष्टि की। बता दें कि राजपक्षे इस सप्ताह के शुरू में देश छोड़कर सिंगापुर चले गए थे और अबेवर्धन को सिंगापुर से सूचित किया गया कि वह पद छोड़ रहे हैं। 

वहीं, महिंदा यापा अबेवर्धन ने बताया, "हां इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है, कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा...सदस्यों को कल आमंत्रित किया जाएगा (राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए)।" अबेवर्धन ने रिपोर्टर्स को बताया कि गुरुवार को गोटाबाया ने कानूनी रूप से इस्तीफा दे दिया है। मैंने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

श्रीलंका के संविधान के तहत प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे स्वचालित रूप से कार्यवाहक राष्ट्रपति बन जाएंगे, जब तक कि संसद अपने शेष कार्यकाल के लिए एक सांसद का चुनाव नहीं कर लेती। देश में बिगड़ती आर्थिक स्थिति ने तनाव को बढ़ा दिया है और पिछले कुछ हफ्तों में ईंधन स्टेशनों पर व्यक्तियों और पुलिस कर्मियों और सशस्त्र बलों के बीच कई टकराव की खबरें आई हैं।

1948 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद से श्रीलंका अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, जोकि कोविड-19 महामारी आया है। तेल आपूर्ति की कमी ने स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को अगली सूचना तक बंद करने के लिए मजबूर कर दिया है। घरेलू कृषि उत्पादन में कमी, विदेशी मुद्रा भंडार की कमी और स्थानीय मुद्रा मूल्यह्रास ने कमी को हवा दी है। 

टॅग्स :Gotabaya RajapaksaसिंगापुरSingapore
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारतसंविधान की रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका

क्रिकेटश्रीलंकाई क्रिकेटरों की गंदी हरकत, निजी होटल के बाथरूम में चुपके से बना रहे थे महिला डॉक्टरों का वीडियो, हुए गिरफ्तार

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत