लाइव न्यूज़ :

गूगल ने जेंडर डिस्क्रिमिनेशन केस के निपटारे में अदा किये 118 मिलियन डॉलर

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 13, 2022 15:10 IST

गूगल ने कंपनी में महिला कर्मचारियों के साथ भेदभाव के एक केस के सेटेलमेंट में 118 मिलियम डॉलर अदा किया। गूगल पर आरोप था कि उसने कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया और उन्हें योग्यता के अनुपात में कम वेतन दिया और नियुक्तियों में भी महिलाओं को केवल निम्न-श्रेणी के पदों का दायित्व सौंपा।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल ने महिला कर्मचारियों के साथ भेदभाव के केस के सेटेलमेंट में अदा किये 118 मिलियम डॉलरगूगल पर आरोप था कि उसने महिला कर्मचारियों को योग्यता के अनुपात में कम वेतन दिया थाइसके अलावा गूगल ने नियुक्तियों में भी महिलाओं को केवल निम्न-श्रेणी के पदों का दायित्व सौंपा था

न्यूयार्क: इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने कंपनी में महिला कर्मचारियों के साथ भेदभाव के एक केस के सेटेलमेंट में 118 मिलियम डॉलर अदा किया। इस मामले में जानकारी साझा करते हुए गूगल ने बीते रविवार को बताया कि वह अपनी गलती के सुधार पर बेहद खुश है और मुकदमे का कर्रवाई को सेटेलमेंट के जरिये सुलझा लिया गया है।

गूगल पर आरोप था कि उसने कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया और उन्हें योग्यता के अनुपात में कम वेतन दिया और नियुक्तियों में भी महिलाओं को केवल निम्न-श्रेणी के पदों का दायित्व सौंपा।

जानकारी के मुताबिक गूगल की ओर से केस के सेटेलमेंट में दिये गये गये 118 मिलियन डॉलर से करीब 15,500 महिला कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। इन महिला कर्मचारियों ने सितंबर 2013 से गूगल के कैलिफोर्निया स्थित कंपनी के मुख्यालय में काम किया था।

इस मामले में महिलाओं के पक्ष में केस लड़ने वाली लॉ फर्म लीफ कैब्रेसर हेइमैन और बर्नस्टीन एलएलपी और अल्टशुलर बर्ज़ोन एलएलपी ने शुक्रवार की रात जारी बयान में कहा कि गूगल ने महिलाओं के साथ हुए भेदभाव को स्वीकार करते हुए मामले में समझौते की पेशकश की है, जिससे करीब 15,500 महिला कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

समाचार एजेंसी एएफपी को दिए एक बयान में गूगल ने कहा, "हम अपनी नीतियों और प्रथाओं की समानता में दृढ़ता से विश्वास करते हैं, लगभग पांच साल चले इस केस के बाद दोनों पक्ष 118 मिलियन डॉलर के भुगतान पर समझौते के लिए राजी हो गये हैं। केस का समाधान दोनों पक्षों के हित में है और हम इस समझौते के होने पर बेहद खुश हैं।"

मालूम हो कि साल 2017 में गूगल के कई पूर्व महिला कर्मचारियों ने सैन फ्रांसिस्को की एक अदालत में गूगल के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिसमें उन्होंने कंपनी पर महिलाओं के साथ भेदभाव और उन्हें पुरुषों की तुलना में समान पदों के लिए कम वेतन के भुगतान का आरोप लगाया था।

महिलाओं का आरोप था कि समान अनुभव वाले पुरुषों की तुलना में महिलाओं को निम्न श्रेणि के पदों पर नियुक्त किया गया क्योंकि उनका वेतन पहले ही कम था और इस तरह से गूगल ने पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के साथ लैंगिक भेदभाव किया है।

वहीं इस मामले में कानूनी फर्मों द्वारा जारी समझौते में बताया गया है कि गूगल केस के दौरान महिलाओं द्वारा लगाये गये सभी आरोपों से इनकार करता रहा और अपने बचाव में गूगल ने कोर्ट में दलील दी कि उसने हर समय सभी कर्मचारियों के लिए समान कानूनों और  नियमों को लागू किया है।

इस केस से पहले साल 2021 में भी गूगल अमेरिकी श्रम विभाग को महिलाओं और एशियाई लोगों के साथ भेदभाव के आरोपों में 3.8 मिलियन डॉलर का भुगतान कर चुका है।

टॅग्स :गूगलअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं