लाइव न्यूज़ :

Google Doodle: श्तेफानिया मॉरेचिनानू का आज है 140वां जन्मदिन, जानें कौन है यह महिला जिनका गूगल ने बनाया है ये खास डूडल

By आजाद खान | Updated: June 18, 2022 12:02 IST

Google Doodle: आपको बता दें कि मॉरेचिनानू ने रेडियोएक्टिविटी का कोर्स कर मैरी क्यूरी के साथ रेडियम संस्थान में शोध किया था।

Open in App
ठळक मुद्देश्तेफानिया मॉरेचिनानू का आज 140वां जन्मदिन है। इस मौके पर गूगल ने उनके लिए गूगल डूडल बनाया है। श्तेफानिया अपने रेडियोधर्मिता के खोज के लिए जानी जाती है।

Google Doodle: आज श्तेफानिया मॉरेचिनानू (Ștefania Mărăcineanu) का 140वां जन्मदिन (140th Birthday) है। इस मौके पर गूगल ने गूगल डूडल(Google Doodle) के जरिए उन्हें याद किया है और उनका डूडल तैयार किया है। श्तेफानिया मॉरेचिनानू अपनी खोज के लिए जानी जाती है। वह रेडियोधर्मिता (Radioactivity) की खोज और रिसर्च करने वाली महिलाओं में से एक थी। आइए जानते है कौन है श्तेफानिया मॉरेचिनानू और इन्होंने अपने जीवन क्या ऐसे खोज किए है।

कौन है श्तेफानिया मॉरेचिनानू

18 जून, 1882 को श्तेफानिया मॉरेचिनानू ने बुखारेस्ट में जन्म लिया था। उनकी 10वीं की पढ़ाई सेंट्रल स्कूल फॉर गर्ल्स में हुई थी। 10वीं की पढ़ाई करते हुए उन्होंने रोमानियाई विज्ञान मंत्रालय से स्कॉलरशिप प्राप्त की और फिर पेरिस जाकर रेडियम संस्थान से ग्रेजुएट रिसर्च करने लगी थी। इन्होंने बुखारोस्ट यूनिवर्सिटी में भी दाखिला लिया था। इसके बाद मॉरेचिनानू ने सोरबोन में रेडियोएक्टिविटी का कोर्स किया और 1926 तक उन्होंने मैरी क्यूरी के साथ रेडियम संस्थान में शोध किया। आपको बता दें कि उन्होंने अपना आधा जीवन पोलोनियम के शोध पर खत्म कर दिया था। 

कृत्रिम वर्षा पर इन्होंने अपना बिताया ज्यादा समय

अपने खोज के दौरान श्तेफानिया मॉरेचिनानू ने कृत्रिम वर्षा (Artificial Rain) के रिसर्च पर ज्यादा समय बिताया है। इसके लिए उन्होंने अल्जीरिया की यात्रा भी की थी। श्तेफानिया ने भूकंप और वर्षा के बीच की कड़ी को बहुत ही बारीकी से पढ़ा था। यही नहीं वह यह खोज करने वाली पहली महिला बनी जिन्होंने बताया था कि उपरिकेंद्र में भूकंप के कारण ही रेडियोएक्टिविटी में वृद्धि होती है। 

Artificial Rain की रिसर्च पर बिताया काफी समय

Maracineanu ने अपना अधिकांश समय कृत्रिम वर्षा (Artificial Rain) पर रिसर्च करते हुए बिताया। इसमें उसके परिणामों की टेस्टिंग करने के लिए अल्जीरिया की यात्रा भी शामिल थी। उसने भूकंप और वर्षा के बीच की कड़ी का भी अध्ययन किया। वह यह रिपोर्ट करने वाली पहली महिला बनीं कि भूकंप के कारण उपरिकेंद्र में रेडियोएक्टिविटी में वृद्धि हुई है। आपको बता दें कि 1936 में श्तेफानिया को उनके काम के लिए रोमानिया की विज्ञान अकादमी ने उन्हें मान्यता दी थी। 

टॅग्स :गूगल डूडलगूगलसाइंटिस्टParisUniversity
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?

विश्वअमेरिका के ताजा खुलासों से एलियंस पर फिर छिड़ती बहस

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत