लाइव न्यूज़ :

‘गे थेरेपी’ से समलैंगिक लोगों को सामान्य बनाया जा सकता है, ऐसी टिप्पणी पर शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की उठी मांग

By भाषा | Updated: July 14, 2019 17:00 IST

प्रधानमंत्री ने संकेत दिया कि वह अपने शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, गे लोगों के बारे में मंत्री का बयान स्वीकार्य नहीं है और यह मेरी सरकार की विचारधारा का परिचायक नहीं है।

Open in App

‘गे थेरेपी’ पर इज़राइली शिक्षा मंत्री रफी पेरेत्ज की टिप्पणियों के बाद विपक्ष उन्हें बर्खास्त करने की मांग कर रहा है। गौरतलब है कि पेरेत्ज का मानना है कि समलैंगिक लोगों का इलाज कर उन्हें सामान्य (हेट्रोसेक्सुअल) बनाया जा सकता है और उन्होंने ऐसा करने का दावा भी किया। टीवी पर शनिवार को प्रसारित एक साक्षात्कार के दौरान अति-दक्षिणपंथी पार्टी के प्रमुख ने यह टिप्पणी की थी।

इज़राइल के चैनल 12 ने जब पूछा कि क्या वह तथा-कथित ‘कंवर्जन थेरेपी’ के पक्ष में हैं और क्या वह मानते हैं कि गे लोगों को बदला जा सकता है, पेरेत्ज ने कहा, ‘‘मुझे लगता है ऐसा हो सकता है। मुझे लगता है ऐसा हो सकता है।’’

राबी पेरेत्ज ने कहा, ‘‘मैं आपको बता सकता हूं कि मुझे इस शिक्षा की गहन जानकारी है और मैंने ऐसा किया भी है।’’ फिर उन्होंने खुद को गे बताने वाले छात्र के बारे में बताया। इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है।

गौरतलब है कि पेरेत्ज की ‘यूनियन ऑफ राइट विंग पार्टिज’ इसी साल अप्रैल में हुए आम चुनावों के बाद सरकार में शामिल हुई है। हालांकि प्रधानमंत्री ने संकेत दिया कि वह अपने शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, गे लोगों के बारे में मंत्री का बयान स्वीकार्य नहीं है और यह मेरी सरकार की विचारधारा का परिचायक नहीं है।

टॅग्स :एलजीबीटीसमलैंगिकइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्वमिडिल-ईस्ट तनावः युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत इजराइल-लेबनान, अमेरिका ने कहा-2-3 जून को और बातचीत होगी

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?