लाइव न्यूज़ :

जी-7 के विदेश मंत्रियों की लंदन में आमने सामने की बैठक

By भाषा | Updated: May 4, 2021 16:30 IST

Open in App

लंदन, चार मई (एपी) विश्व के सात धनी औद्योगिक देशों के समूह के विदेश मंत्री मंगलवार को लंदन में एकत्रित हो रहे हैं। यह इन मंत्रियों की दो साल से अधिक समय में पहली आमने-सामने की बैठक होगी जिसमें स्वास्थ्य, समृद्धि और लोकतंत्र के लिए खतरों से मुकाबले पर चर्चा होगी।

मेजबान देश ब्रिटेन ने चेतावनी दी है कि रूस, चीन और ईरान की बढ़ती आक्रामक गतिविधियां लोकतांत्रिक समाज और अंतरराष्ट्रीय कानून के शासन के लिए चुनौती है।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने कहा कि इस साल जी-7 की ब्रिटेन की अध्यक्षता ‘‘खुले, लोकतांत्रिक समाजों को साथ लाने और एक ऐसे समय एकता प्रदर्शित करने का अवसर है जब साझा चुनौतियों और बढ़ते खतरों से निपटने की बहुत आवश्यकता है।’’

ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और जापान के शीर्ष राजनयिक एक एजेंडे के साथ दो दिवसीय बातचीत कर रहे हैं। इसमें म्यांमा में तख्तापलट, इथियोपिया में संकट और अफगानिस्तान में अनिश्चित स्थिति शामिल है।

ब्रिटेन के विदेश कार्यालय ने कहा कि समूह ‘‘रूस की चल रही दुर्भावनापूर्ण गतिविधि’’ पर भी चर्चा करेगा, जिसमें यूक्रेन के साथ सीमा पर मॉस्को का सैन्य जमावड़ा और विपक्षी राजनेता अलेक्सी नवलनी की हिरासत शामिल है।

साथ ही जी-7 के मंत्री विश्व भर में कोरोना वायरस के टीके उपलब्ध कराने के तरीके पर सहमति बनाने का प्रयास करेंगे।

आयोजकों ने लंदन की बैठक में कोविड​​-19 के प्रसार को रोकने के लिए कदम उठाए हैं, जिसमें प्रतिभागियों के बीच प्लास्टिक स्क्रीन लगाना और मौके पर कोरोना वायरस की जांच करना शामिल है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आगामी जून में ब्रिटेन के कॉर्नवाल में जी-7 नेताओं की एक और शिखर सम्मेलन आयोजित करने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...