लाइव न्यूज़ :

लड़कियों का पीछा करने और भद्दे कमेंट करने पर लगेगा 60 हजार रुपये का जुर्माना

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 18, 2018 14:46 IST

ईट टीजिंग के मामले काफी दिनों से तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। देश-विदेश हर जगह इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में फ्रांस सरकार ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है।

Open in App

ईट टीजिंग के मामले काफी दिनों से तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। देश-विदेश हर जगह इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में फ्रांस सरकार ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है। फ्रांस सरकार के इस कदम के बाद मनचलों पर नकौल कसी जाएगी। 

यहां की सरकार ने यौन उत्पीड़न कानून को अब और कड़ा कर दिया है । जिसके बाद अब लड़कियों को देखकर सीटी बजाना, भद्दे कमेंट करना, नंबर मांगना और पीछा करने जैसी हरकतें भी अब अपराध के दायरे में आएंगी। अगर इस तरह की हरकत कोई भी लड़का करता है तो उनको जुर्माना भरना पड़  सकता है।

खबर के मुताबिक आरोपी का ये जुर्माना 750 यूरो (करीब 60 हजार रुपये) होगा। संसद में इसको लेकर एक बिल भी पेश किया गया है जो पास कर दिया गया है। इस बिल पर वहां के सांसदों का कहना है कि इस बिल के पास होने के बाद छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।

फ्रांस की महिला मंत्री मर्लिना शियप्पा ने संसद में कहा है कि पुरुष महिलाओं का पीछा करते हैं. जबरन बात करने की कोशिश करती हैं. महिलाएं कुछ नहीं कर पातीं, क्योंकि उन्हें लगता है कि ये आम बात है. भागकर वो खुद को सुरक्षित करती हैं, पुरुष भी इन सब चीजों को सही समझते हैं।उनको लगता है कि वो जो कर रहे हैं वो सिर्फ एक मस्ती है. लेकिन ऐसा नहीं है।

फिलहाल फांस के इस कदम को हर कोई सराह रहा है। फ्रांस के इस कानून को पूरे देश में लागू कर दिया गया है। बेल्जियम और पुर्तगाल जैसे देशों में भी इस तरह का कानून है, अब फ्रांस ने ये बिल पास किया है।

टॅग्स :फ़्रांसक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला