लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में बाढ़ से भारतीय मूल के चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 5, 2021 21:19 IST

Open in App

अमेरिका में तूफान इडा के कारण अचानक आई बाढ़ से न्यूजर्सी और न्यूयॉर्क राज्यों में भारतीय मूल के चार लोगों की मौत हो गई। तूफान इडा ने लुइसियाना के पोर्ट फोरचोन में 29 अगस्त को दस्तक दी थी। यह राज्य में तूफान कैटरीना (2005) के बाद आया अब तक दर्ज दूसरा सबसे विनाशकारी तूफान था। पैच.कॉम की खबर के अनुसार एडिसन के रहने वाले धनुष रेड्डी (31) पिछले सप्ताह साउथ प्लेनफील्ड में बाढ़ में फंस गए और संतुलन बिगड़ने पर 36 इंच चौड़े सीवर पाइप में गिर गए और उनकी मौत हो गयी। उनका शव घटनास्थल से दूर मिला। अधिकारियों ने बताया कि पाइप में दो लोग बह गये। एक को तो बचा लिया गया, लेकिन दूसरे का पता नहीं चल सका। बाद में अधिकारियों को कुछ मील दूर रेड्डी का शव मिला। न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार क्वीन्स स्थित घर में परिवार के चार सदस्य बाढ़ के पानी से बाहर निकलने की कोशिश में बहने लगे। परिवार के बुजुर्ग दामेश्वर रामस्क्रीट्स ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी तारा का हाथ पकड़कर उन्हें बचाने की कोशिश की। वह तो बच गये लेकिन तारा और उनके 22 साल के बेटे निक डूब गये। भारतीय मूल की सॉफ्टवेयर डिजाइनर (46) मलाथी कांचे अपनी 15 साल की बेटी के साथ बुधवार को कार से घर जा रही थीं कि तभी उनका वाहन न्यूजर्सी में ब्रिजवाटर में पानी में फंस गया। कांचे और उनकी बेटी ने वहां एक पेड़ का सहारा लिया, लेकिन पेड़ गिर गया। अखबार ने कहा कि कांचे की मित्र मानसी मागो ने बताया कि कांचे बाढ़ के पानी में बह गईं। पहले तो उनका नाम लापता लोगों की सूची में था लेकिन शुक्रवार को उनकी मौत की पुष्टि हुई। क्वीन्स में एक बेसमेंट अपार्टमेंट में रहने वाले एक नेपाली परिवार के सदस्यों की भी मौत हो गयी। मिंगमा शेरपा, उनके पति लोबसांग लामा और उनके बेटे आंग की भी बाढ़ से मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNew Year Eve 2026: इन देशों में शानदार तरीके से मनाया जाता है नए साल जश्न, जमकर होती है आतिशबाजी

बॉलीवुड चुस्कीटाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर दिखाई गई सिद्धू मूसेवाला के भाई की फोटो, खुशी से झूमे फैन्स

भारतAtal Setu: इंजीनियरिंग का कमाल है अटल सेतु, जानें इस खास ब्रिज से जुड़ी रोचक बातें

विश्वभारतीय समाचार पोर्टल न्यूजक्लिक को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी समर्थक द्वारा वित्त पोषित किया गया था, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में खुलासा

भारतआंध्र प्रदेश के आदिवासी बच्चों का अनोखा प्रदर्शन, हाथ जोड़कर पानी में खड़े होकर सीएम जगन मोहन रेड्डी से की यह अपील

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा