लाइव न्यूज़ :

चीन के विदेश प्रवक्ता ने 8 ट्वीट कर सीमा पर तनाव के लिए भारत को ठहराया जिम्मेदार, कहा- गलवान घाटी हमारा है

By अनुराग आनंद | Updated: June 20, 2020 14:39 IST

चीन के विदेश प्रवक्ता ने कहा कि 15 जून की शाम को भारतीय सैनिकों ने समझौते को तोड़ते हुए एलएसी को पार किया और चीनी सैनिकों पर हमला बोला जिसके जवाब में भारतीय जवान हताहत हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने कहा कि हमारी सीमा में कोई नहीं घुसा है।चीन ने कहा कि गलवान घाटी में भारत किसी तरह की सड़क व पूल निर्माण नहीं करे।चीन के विदेश मंत्रालय ने 4 दिन में 5वीं बार गलवान घाटी पर दावा ठोककर उसे अपना बताया है।

नई दिल्ली: भारत-चीन सीमा पर जारी तनाव के बीच चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिजियान झाओ ने आज (शनिवार) एक के बाद एक 8 ट्वीट कर कहा है कि गलवान घाटी में दोनों देशों के सीमा में हुई झड़प के लिए भारतीय सेना जिम्मेदार है।

यही नहीं अपने ट्वीट में चीन के विदेश मंत्रालय के विदेश प्रवक्ता व दूसरे वरिष्ठ अधिकरियों ने 4 दिन में 5वीं बार दावा किया है कि गलवान घाटी पर चीन का अधिकार है।

इसके साथ ही चीन के विदेश प्रवक्ता ने कहा कि गलवान घाटी वास्तविक नियंत्रण रेखा के चीनी हिस्से में आता है। कई सालों से वहां चीनी गार्ड गश्त कर रहे हैं और अपनी ड्यूटी निभाते हैं। इतना ही नहीं चीन ने यह भी कहा है कि भारतीय सैनिक यहां पर जबरन रोड और ब्रिज बना रहे हैं। 

चीन ने भारतीय सैनिक इस क्षेत्र में नसीहत देते हुए काम रोकने के लिए कहा है। वहीं, भारत सरकार कह रही है कि एलएसी सीमा पर किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। 

सर्वदलीय बैठक: पीएम मोदी ने कहा- हमारी सीमा में कोई नहीं घुसा है

बता दें कि भारत-चीन सीमा पर तनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक में करीब 20 पार्टी के नेता शामिल हुए थे। बैठक में भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, अन्नाद्रमुक, द्रमुक, टीआरएस, जद (यू), बीजद, लोजपा, बसपा, शिवसेना और राकांपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्ष ने हिस्सा लिया।

कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों ने सरकार से कहा है कि सीमा पर स्थिति के बारे में उसे पारदर्शी होना चाहिए। कांग्रेस ने लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को ‘तुष्टीकरण’ करार देते शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने चीन के रुख को सही ठहराया है।

पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री ने भारतीय सीमाओं का प्रभावी रूप से पुनर्रेंखाकन कर दिया है। उन्होंने चीन के रुख को सही ठहराया है और अपने विदेश मंत्री की बात को काट दिया है।’’

प्रधानमंत्री ने चीन के रुख को सही ठहराया : कांग्रेस

उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या भारतीय सैनिक चीनी क्षेत्र में थे? अब भारत के हिसाब से एलएसी क्या है? क्या हमारे इतने वीरों ने बेवजह जान दे दी?’’ तिवारी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री का बयान तुष्टीकरण है। गौरतलब है कि मोदी ने भारत-चीन तनाव पर शुक्रवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कहा कि न कोई हमारे क्षेत्र में घुसा और न ही किसी ने हमारी चौकी पर कब्जा किया है।

प्रधानमंत्री ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़पों को लेकर बुलाई गई इस बैठक के अंत में कहा कि चीन ने जो किया है उससे पूरा देश आहत और आक्रोशित है। 

 

 

टॅग्स :चीनइंडियालद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

विश्व अधिक खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल