लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के उत्तरी ओहायो में घर में आग लगने से पांच की मौत, चार घायल : अधिकारी

By भाषा | Updated: September 13, 2021 21:37 IST

Open in App

एक्रोन (अमेरिका), 13 सितंबर (एपी) अमेरिका के उत्तरी ओहायो में सोमवार तड़के लगी आग में पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

समिट काउंटी के चिकित्सा जांच कार्यालय ने बताया कि आग में झुलसने से दो वयस्क और तीन बच्चों की मौत हुई है। दमकल विभाग ने बताया कि चार लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। उनकी हालत के बारे में अभी ज्ञात नहीं है। अधिकारियों ने पीड़ियों के नाम का खुलासा नहीं किया है।

जिला प्रवक्ता मार्क विलियमसन ने एक ईमेल में पुष्टि की कि मारे गए बच्चों में एक्रोन के तीन छात्र शामिल हैं जो तीन अलग-अलग शहरों के स्कूलों से हैं। एक छात्र प्राथमिक स्कूल से है, अन्य माध्यमिक स्कूल से और तीसरा छात्र हाई स्कूल से है। वहीं, एक अन्य बच्चा जिसे उपचार के लिए बच्चों के अस्पताल में भर्ती किया गया है, वह अन्य प्राथमिक विद्यालय से है।

एक्रोन पब्लिक स्कूल कर अधीक्षक क्रिस्टीन फोलर-मैक ने ईमेल के जरिए दिए बयान में कहा, ‘‘हम अपने दुख को शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। हम इससे प्रभावित अपने छात्रों और कर्मियों से संपर्क कर रहे हैं।’’

डब्ल्यूजेडब्ल्यू-टीवी के अनुसार, एक्रोन के दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और देखा कि रिश्तेदार और पड़ोसी परिवार के सदस्यों को घर से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां