लाइव न्यूज़ :

काहिरा में इमारत ढहने से पांच मरे, 24 घायल

By भाषा | Updated: March 27, 2021 15:48 IST

Open in App

काहिरा, 27 मार्च (एपी) मिस्र की राजधानी काहिरा में शनिवार तड़के नौ मंजिला एक अपार्टमेंट की इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो गई और तकरीबन 24 अन्य घायल हो गये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

काहिरा शासन के प्रशासनिक प्रमुख खालिद अब्दुल-अल ने बताया कि बचावकर्मी अल-सलाम में इमारत के मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

उन्होंने एक बयान में बताया कि इस हादसे में 24 अन्य घायल हो गये, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने क्षेत्र को घेर लिया है। कर्मचारी मलबे को हटाने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल करते देखे गए।

अब्दुल-अल ने बताया कि इमारत ढहने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है।

गौरतलब है कि सरकार ने हाल ही में देशभर में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है और उल्लंघन करने वालों को जेल भेजा जा रहा है। सरकार ने कई मामलों में इमारतों को ढहाने की कार्रवाई भी शुरू की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब