लाइव न्यूज़ :

फेसबुक ने बनाया टारगेट, अगले पांच साल में वैश्विक स्तर पर महिला कर्मचारियों की संख्या करेगी दोगुना

By भाषा | Updated: July 10, 2019 20:02 IST

विश्व की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक चाहती है कि अमेरिका में कम प्रतिनिधित्व वाले समूह को वह 2024 तक अपने कार्यबल में आधी हिस्सेदारी सुनिश्चित करे। फेसबुक अपनी वार्षिक विविधता रपट के साथ नये लक्ष्य भी जारी किए हैं।

Open in App

फेसबुक ने अगले पांच साल में दुनिया भर में महिला कर्मचारियों की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी ने तय किया है कि वह अमेरिका में अश्वेत एवं हिस्पैनिक कर्मचारियों की संख्या को भी दोगुनी करेगी।

कंपनी ने संगठन के नये विविधता लक्ष्यों के तहत यह तय किया है। विश्व की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी चाहती है कि अमेरिका में कम प्रतिनिधित्व वाले समूह को वह 2024 तक अपने कार्यबल में आधी हिस्सेदारी सुनिश्चित करे। फेसबुक अपनी वार्षिक विविधता रपट के साथ नये लक्ष्य भी जारी किए हैं।

फेसबुक की मुख्य विविधता अधिकारी मैक्सिन विलियम्स ने कहा, ''हमने वैश्विक स्तर पर हमारी महिला, अश्वेत और हैस्पिनक कर्मचारियों की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है।''

कंपनी ने अपनी रपट में कहा है कि उसके कुल कर्मचारियों में महिला कर्मचारियों का अनुपात 36.9 प्रतिशत है जो पिछले साल 36.3 प्रतिशत पर था। वरिष्ठ नेतृत्व स्तर पर महिलाओं का अनुपात 32.6 प्रतिशत है, जो पिछले साल 30 फीसदी था। 

टॅग्स :फेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बहाल, जानें पहली पोस्ट में उन्होंने क्या कहा

भारतआखिर क्यों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक खाता बैन?, सपा ने भाजपा पर किया हमला, जानें वजह

क्राइम अलर्टKarnataka: फेसबुक लाइव आकर शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल