लाइव न्यूज़ :

धमकियों के बाद छोड़ा पाकिस्तान, इमरान को प्रधानमंत्री बनते नहीं देखना चाहती: पूर्व पत्नी रेहम खान

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 24, 2018 19:24 IST

इमरान खान की पूर्व पत्नी ने कहा, एक गेंदबाज के तौर पर अगर आप विकेट झटकना बंद कर दें तो क्रिकेट मैच खेलने की संभावना पर अंकुश लग जाता है।

Open in App

लंदन, 24 फरवरी: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और नेता इमरान खान अपनी पहली दो बीवियों को तलाक देने और तीसरा निकाह करने के चलते इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनकी पूर्व पत्नि रेहम खान ने लंदन के मशहूर अखबार द टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में इमरान खान पर जमकर निशाना साधा। रेहम ने कहा कि, इमरान ने हमेशा से पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देखा है लेकिन वह काफी थक चुके हैं और वह उन्हें नेता बनते हुए नहीं देखना चाहतीं। 

इसके अलावा उन्होंने कहा कि, मुझे पिछले कुछ दिनों से जान से मारने की धमकी मिल रही थी जिसके चलते मुझे पाकिस्तान छोड़ना पड़ा। रेहम ने इंटरव्यू के इमरान की तुलना 'स्प्रिंग चिकन' से करते हुए कहा कि वह अंदर से खोखला है जिसमें आपको कुछ भी नहीं मिलेगा। उसका आत्मविश्वास टूट चुका है और इमरान खान के अब नेता बनने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा, एक गेंदबाज के तौर पर अगर आप विकेट झटकना बंद कर दें तो आपकी क्रिकेट मैच खेलने की संभावना पर अंकुश लग जाता है।

 रेहम इससे पहले भी कई बार धमकी मिलने की बात कह चुकी हैं। उन्हें बीते साल सितंबर से ही लगातार धमकियां मिल रही थी। उन्‍हें बेटी की पढ़ाई भी बंद करनी पड़ी और किसी भी राजनीतिक पार्टी से मदद नहीं मिलने के बाद उन्होंने फरवरी की शुरुआत में ही पाकिस्‍तान छोड़ दिया। 2015 में इमरान ने टीवी प्रेजेंटर रेहम खान से दूसरी शादी की थी, लेकिन करीब 10 महीने बाद ही दोनों अलग हो गए थे।

बता दें कि पाकिस्‍तान के पूर्व क्रिकेटर और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता इमरान खान ने बीती 18 फरवरी को बुशरा मेनका से शादी की है। यह उनका तीसरा निकाह है। उनकी पहली शादी ब्रिटिश अरबपति की बेटी जेमिमा गोल्‍डस्मिथ से हुई थी, जिन्‍होंने निकाह के बाद अपना नाम बदलकर जेमिमा खान कर लिया। उनका निकाह 1995 में हुआ था, लेकिन नौ साल बाद 2004 में यह शादी टूट गई।

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानक्रिकेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत