लाइव न्यूज़ :

तिराना हवाई अड्डे पर हड़ताल के बीच 'आवश्यक' उड़ानें बहाल

By भाषा | Updated: April 8, 2021 18:29 IST

Open in App

तिराना, आठ अप्रैल (एपी) अल्बानिया की एक मंत्री ने बृहस्पतिवार को कहा कि हवाई यातायात नियंत्रकों की हड़ताल के बाद देश के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर "आवश्यक" उड़ानें फिर शुरू हो गई हैं।

बुनियादी ढांचा मंत्री बेलिंडा बल्लुकू ने कहा कि आवश्यक उड़ानें बहाल हो गयी हैं, जबकि वाणिज्यिक उड़ानें शुक्रवार सुबह शुरू हो जाएंगी। आवश्यक उड़ानों में मानवीय, आपातकालीन, स्वास्थ्य, राजनयिक, राज्य और सैन्य विमान शामिल हैं।

मंत्री ने यह नहीं बताया कि क्या हवाई यातायात नियंत्रकों की हड़ताल समाप्त हो गयी है और उन लोगों ने काम शुरू कर दिया है या अधिकारियों ने उनके स्थान पर विदेशी लोगों को तैनात किया है।

एक वकील और अभियोजक के कार्यालय ने कहा कि वेतन संबंधी विवाद पर हड़ताल के बाद पद के दुरुपयोग के संदेह में लगभग दो दर्जन हवाई यातायात नियंत्रकों से पुलिस ने पूछताछ की है।

अल्बानिया की सरकार ने बुधवार को उड़ान नियंत्रण टॉवर और उनके कार्यालयों से हड़ताली नियंत्रकों को हटाने के लिए सेना और पुलिस के जवानों को भेजा।

वकील रिजर्ट कथुपी के अनुसार, कुल 65 में से चौबीस नियंत्रकों से पुलिस ने रात भर पूछताछ की।

तिराना अभियोजक के कार्यालय ने कहा कि अगर नियंत्रकों को पद के दुरुपयोग का दोषी ठहराया जाता है तो उन्हें सात साल तक की जेल हो सकती है।

बुधवार को हवाई अड्डा पर 19 उड़ानों को स्थगित कर दिया गया।

प्रधानमंत्री एदी राम ने कहा कि हड़ताल अवैध है। उन्होंने दक्षिणी अल्बानिया में अपने समर्थकों के साथ बैठक में कहा, "ऐसा कोई अवसर नहीं है कि विनाशकारी ताकतें... अतीत की ताकतें जो देश को बंधक बनाना चाहती हैं, हमें रोक पाएं।"

नियंत्रकों के संघ का कहना है कि कोरोना महामारी के प्रभाव के कारण पिछले वर्ष की तुलना में उनके वेतन में 62 प्रतिशत की कटौती की गई है। वहीं, मंत्री के अनुसार इसी अवधि में, अल्बानिया का हवाई यातायात 57 प्रतिशत तक घट गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब