लाइव न्यूज़ :

इक्वाडोर में शक्तिशाली भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 थी तीव्रता, अब तक 12 लोगों की हुई मौत

By आजाद खान | Updated: March 19, 2023 07:38 IST

बता दें कि भूकंप आने के बाद सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में लोगों को गुआयाकिल की सड़कों पर इकट्ठा होते देखा जा सकता है। भूकंप के झटके उत्तरी पेरू में भी महसूस किए गए। इस दौरान राष्ट्रपति गुलेरमो लासो ने ट्वीट करके लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को इक्वाडोर में आए भूकंप में 12 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह भूकंप उत्तरी पेरू में महसूस किए गए है। इस बीच राष्ट्रपति गुलेरमो लासो ने ट्वीट कर लोगों से शांति की अपील की है।

क्वीटो (इक्वाडोर): दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर (Ecuador) में शनिवार को शक्तिशाली भूकंप (Earthquake) से कम से कम 12 व्यक्तियों की मौत हो गई। भूकंप के तेज झटके में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा और लोग सड़कों की ओर भागे। ‘यूएस जियोलॉजिकल सर्वे’ ने देश के तटीय गुयास क्षेत्र में 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप की सूचना दी है। 

इससे पहले तुर्की में भी जबरदस्त भूकंप आया था जिसमें 50 हजार लोगों की जान चली गई है और हजारों की संख्या में लोग घायल हुए है। हालांकि तुर्की में बचाव कार्य अभी भी जारी है और प्रभावित शहरों को पटरी पर लाने की कोशिश भी की जा रही है। 

राष्ट्रपति गुलेरमो लासो ने लोगों से की शांति की अपील

भूकंप का केंद्र इक्वाडोर के दूसरे सबसे बड़े शहर गुआयाकिल से लगभग 50 मील (80 किलोमीटर) दक्षिण में केंद्रित था। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में लोगों को गुआयाकिल की सड़कों पर इकट्ठा होते देखा जा सकता है। भूकंप के झटके उत्तरी पेरू में भी महसूस किए गए। राष्ट्रपति गुलेरमो लासो ने ट्वीट करके लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है।

12 लोगों की हो चुकी है मौत

एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, इस शक्तिशाली भूकंप ने अब तक 12 लोगों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि इसके कारण कई लोग घायल भी हुए है और इससे कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। इक्वाडोर की रिस्क मैनेजमेंट सेक्रेटेरिएट की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, जिस समय भूकंप आया था उस समय क्वेंका में कार के अंदर बैठे एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है। 

यही नहीं तटीय राज्य एल ओरो में भी तीन लोगों की मरने की खबर सामने आई है। भूकंप के कारण कई इलाकों की बिजली भी चली गई है। 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :भूकंपUSA
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वमैं घबराया नहीं था, जिंदगी को समझता हूं और आजकल की दुनिया में कुछ भी हो सकता, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ठहरो, एक मिनट ठहरो

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

विश्वVIDEO: देखिए कैसे होर्मुज़ में नकाबपोश ईरानी कमांडो ने भारत जा रहे जहाज़ को कब्जे में लिया

विश्वPM मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फ़ोन पर बातचीत हुई, होर्मुज़ की नाकेबंदी के मुद्दे पर हुई चर्चा

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत