लाइव न्यूज़ :

संदिग्ध लिफाफा खोलने के बाद डोनाल्ड ट्रंप की बहू अस्पताल में भर्ती

By IANS | Updated: February 13, 2018 09:57 IST

यह लिफाफा ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के मैनहेटन के पते पर भेजा गया था।  फिलहाल वेनेसा को इस पाउडर से कोई नुकसान नहीं हुआ।

Open in App

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बहू वेनेसा ट्रंप ने सोमवार को संदिग्ध पाउडर लगे लिफाफे को खोला, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वेनेसा राष्ट्रपति ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की पत्नी हैं। यह लिफाफा ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के मैनहेटन के पते पर भेजा गया था।  फिलहाल वेनेसा को इस पाउडर से कोई नुकसान नहीं हुआ। इस घटना के बाद से सीक्रेट सर्विस लिफाफे की जांच कर रही है। 

 

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के सार्वजनिक सूचना विभाग के उपायुक्त सार्जेट ली जोन्स ने सिन्हुआ को बताया कि वेनेसा ट्रंप को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने अपने न्यूयॉर्क स्थित आवास पर ट्रंप जूनियर के लिए आए एक संदिग्ध लिफाफे को खोला था।

जोन्स ने कहा कि सफेद पाउडर हानिकारक नहीं होना चाहिए, इसे जांच के लिए लैब भेजा गया है। गौरतलब है कि संदिग्ध लिफाफा खोलने के बाद वेनिसा ने खांसना शुरू कर दिया। उनका जी मचलाने लगा था, जिसके बाद उन्होंने 911 पर फोन किया।

 

इस घटना के बाद डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ने भी ट्वीट किया कि, 'वेनेसा के बारे में सोच रही हूं। काश मैं आज उसके साथ होती।  किसी को भी इस तरह से डराना सही नहीं।'

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपविदेशअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो