लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने साधा भारत पर निशाना, कहा- व्यापार संबंध बनाकर अमेरिका को 'लूट रहे' हैं

By भाषा | Updated: June 11, 2018 19:32 IST

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत कुछ अमेरिकी उत्पादों पर 100% शुल्क वसूल रहा है। ट्रंप ने अमेरिका को 'लूट रहे' देशों के साथ व्यापार संबंध समाप्त करने की चेतावनी भी दी है। 

Open in App

वाशिंगटन, 11 जून: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत सहित दुनिया की कुछ प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं पर निशाना साधते हुए उनपर अमेरिका को व्यापार में लूटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत कुछ अमेरिकी उत्पादों पर 100% शुल्क वसूल रहा है। ट्रंप ने अमेरिका को 'लूट रहे' देशों के साथ व्यापार संबंध समाप्त करने की चेतावनी भी दी है। ट्रंप ने ये टिप्पणियां कनाडा के क्यूबेक सिटी शहर में की जहां वे जी 7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने गए थे। ट्रंप ने इस सम्मेलन के संयुक्त घोषणा पत्र के पाठ को खारिज कर दिया तथा एक तरह से मेजबान देश की 'बेइज्जती' की। ट्रंप ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'हम तो ऐसे गुल्लक हैं जिसे हर कोई लूट रहा है।'एक तरह से भारत का जिक्र करते हुए ट्रंप ने संकेत दिया कि शुल्क दरों को लेकर उनकी चिंताएं केवल विकसित अर्थव्यवस्थाओं तक सीमित नहीं है। 

राष्ट्रपति ने कहा,'यह केवल जी 7 नहीं है। मेरा मतलब , भारत भी जहां कुछ शुल्क 100% हैं। सौ प्रतिशत। और हम कुछ नहीं वसूलते। हम यह नहीं कर सकते। इसीलिए हम अनेक देशों से बात कर रहे हैं।' ट्रंप भारत में विशेष रूप से हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिलों पर ऊंचा शुल्क लगाए जाने का मुद्दा कई बार उठा चुके हैं। वे अमेरिका को आने वाली 'हजारों हजार' भारतीय मोटरसाइकिलों पर आयात शुल्क बढाने की चेतावनी दे चुके हैं। 

उन्होंने कहा, 'हम सभी देशों से बात कर रहे हैं। यह रुकेगा। या फिर हम उनसे कारोबार करन बंद करेंगे।' ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जबकि भारत-अमेरिका संबंध कई साल से सकारात्मक राह पर हैं। दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार पिछले साल बढ़कर 125 अरब डालर हो गया जो कि रिकार्ड है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल