लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने टेक दिग्गजों को दिया व्हाइट हाउस में डिनर इनविटेशन, एलन मस्क को नहीं दिया न्योता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2025 09:59 IST

Donald Trump: इस साल की शुरुआत में मस्क और ट्रंप के बीच एक नए विधेयक को लेकर विवाद हुआ था और दोनों ने सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे पर काफी कड़ी टिप्पणियां की थीं।

Open in App

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस में प्रौद्योगिकी जगत के दिग्गजों के एक समूह की मेजबानी की और उनकी कंपनियों द्वारा देश में किए जा रहे निवेश की जानकारी ली। ट्रंप ने एक लंबी मेज के चारों ओर बैठे इन दिग्गजों को ‘‘ बेहद बुद्धिमान’’ करार दिया। विभिन्न कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ट्रंप की तारीफ कर रहे थे और तकनीकी प्रगति से जुड़ी आकांक्षाओं पर चर्चा कर रहे थे, वहीं ट्रंप का पूरा ध्यान निवेश पर था।

उन्होंने मेज के चारों ओर घूमकर इन अधिकारियों से पूछा कि वे देश में कितना निवेश कर रहे हैं। मेटा के सह संस्थापक मार्क जकरबर्ग ट्रंप के दाहिनी ओर बैठे थे। जकरबर्ग ने कहा कि वह करीब 600 अरब अमेरिकी डॉलर निवेश कर रहे हैं। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने भी 600 अरब अमेरिकी डॉलर निवेश करने की बात कही, वहीं गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने 250 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश का अनुमान व्यक्त किया।

इन लोगों से मुखातिब होने के बाद ट्रंप ने प्रश्न किया ‘‘ माइक्रोसॉफ्ट का क्या?’’ इस पर माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने कहा निवेश 80 अरब डॉलर प्रति वर्ष के करीब है। ट्रंप ने यह राशि सुन कर कहा, ‘‘अच्छा है, काफी अच्छा।’’ मेहमानों की इस सूची में ट्रंप के करीबी रहे एलन मस्क शामिल नहीं थे।

इस साल की शुरुआत में मस्क और ट्रंप के बीच एक नए विधेयक को लेकर विवाद हुआ था और दोनों ने सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे पर काफी कड़ी टिप्पणियां की थीं। मेहमानों के बीच कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में मस्क के प्रतिद्वंद्वी रहे ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन और पेमेंट प्रॉसेसिंग कंपनी ‘शिफ्ट4’ के संस्थापक जेरेड इसाकमैन भी शामिल थे। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपएलन मस्कWhite House
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वजर्मनी से 12 माह में 5,000 सैनिकों को वापस बुलाएगा अमेरिका?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने कहा-ईरान से हार रहे?

विश्वUS-Iran Ceasefire: बिना समझौते के बीते 60 दिन, अब ट्रंप का अगला कदम क्या? व्हाइट हाउस पर पूरी दुनिया की नजरें

विश्वओपेक को कमजोर करने में क्या ट्रम्प कामयाब हो रहे हैं ?

विश्वIran-Israel War: ईरान पर अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी जारी, वैश्विक तेल सप्लाई पर संकट के बादल

विश्वसवाल है ईरान की जनता क्या चाहती है?

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान पुलिसः 200 से अधिक खुफिया जानकारी, पंजाब में 21 आतंकवादी अरेस्ट, लाहौर से टीटीपी आतंकवादी पीर शम्स और बीएलए के अब्दुल लतीफ को टोबा टेक सिंह से पकड़ा

विश्वपाकिस्तान में 'अज्ञात हमलावरों' ने हिजबुल कमांडर सज्जाद अहमद को मार गिराया, भारत में कई आतंकी घटनाओं में था शामिल

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

विश्वPakistan Fuel Price Hike 2026: पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 399.86 और डीजल की कीमत 399.58 रुपये प्रति लीटर, 1 मई से लागू

विश्वपाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कि भारत उनसे बेहतर तरीके से कैसे कर रहा है ऊर्जा संकट का सामना