लाइव न्यूज़ :

गोताखोरों को दुर्घटनाग्रस्त इंडोनेशियाई विमान का ‘ब्लैक बॉक्स’ मिला

By भाषा | Updated: January 12, 2021 20:57 IST

Open in App

जकार्ता, 12 जनवरी (एपी) समुद्र की तह में तलाशी अभियान चला रहे इंडोनेशियाई नौसेना के गोताखोरों को श्रीविजया एयर के विमान का ‘ब्लैक बॉक्स’ मिल गया है जो जावा सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में 62 लोग सवार थे।

ब्लैक बॉक्स से जांचकर्ताओं को यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि बोइंग 737-500 विमान शनिवार को जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद समुद्र में कैसे गिर गया। विमान पर 62 लोग सवार थे।

मंगलवार को टीवी चैनलों पर गोताखोरों को एक सफेद कंटेनर के साथ दिखाया गया जिसमें ब्लैक बॉक्स होता है।

सैन्य प्रमुख एयर चीफ मार्शल हदी तजाहजांतो ने कहा कि विमान के दूसरे “ब्लैक बॉक्स”, कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर, के भी जल्द मिलने की उम्मीद है क्योंकि उसके संकेत भी उसी क्षेत्र से प्राप्त हो रहे हैं।

नौसेना प्रमुख एडमिरल युदो मारगोनो ने बताया कि ब्लैक बॉक्स विमान के मलबे के नीचे समुद्र की तह में पड़ा था। उन्होंने कहा कि मंगलवार को तलाशी अभियान में कम से कम 160 गोताखोरों को लगाया गया था।

दुर्घटना वाले इलाके में 3600 राहतकर्मी, 13 हेलिकॉप्टर, 54 बड़े जहाज और 20 छोटी नौकाएंजकार्ता के ठीक उत्तर में स्थित इस इलाके में तलाशी अभियान को अंजाम दे रही हैं जहां उड़ान संख्या 182 दुर्घटनाग्रस्त हुई थी और समुद्र के अंदर 23 मीटर (करीब 75 फीट) की गहराई पर उन्हें विमान व इंसानों के अवशेष मिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा