लाइव न्यूज़ :

पेरू में तबाहीः लगातार बारिश, भूस्खलन से 36 लोगों की मौत; 630 मकान क्षतिग्रस्त

By भाषा | Updated: February 7, 2023 08:52 IST

पेरू में फरवरी के महीने में लगातार बारिश होती है, जो अक्सर घातक भूस्खलन का कारण बनती है। 

Open in App
ठळक मुद्देमिस्की नामक एक दूरस्थ क्षेत्र में 36 शव बरामद किए गए हैं।इनमें से पांच लोग एक वैन में सवार थे, जो भूस्खलन के बाद मिट्टी के तेज बहाव से नदी में जा गिरी।भूस्खलन के बाद 630 मकान क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। इससे पुल, सिंचाई की नहरें और सड़कें भी प्रभावित हुई हैं।

लीमाः दक्षिणी पेरू के कई गांवों में लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन से कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। कैमाना प्रांत में मारियानो निकोलस वाल्कारसेल नगर पालिका के नागरिक रक्षा अधिकारी विल्सन गुतिरेज ने स्थानीय रेडियो ‘आरपीपी’ को बताया कि मिस्की नामक एक दूरस्थ क्षेत्र में 36 शव बरामद किए गए हैं। इनमें से पांच लोग एक वैन में सवार थे, जो भूस्खलन के बाद मिट्टी के तेज बहाव से नदी में जा गिरी।

स्थानीय अधिकारियों ने मलबे के कारण एक मुख्य मार्ग पर करीब तीन किलोमीटर तक अवरूद्ध क्षेत्र को साफ करने के लिए मदद की अपील की है। नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के बाद 630 मकान क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। इससे पुल, सिंचाई की नहरें और सड़कें भी प्रभावित हुई हैं। पेरू में फरवरी के महीने में लगातार बारिश होती है, जो अक्सर घातक भूस्खलन का कारण बनती है। 

टॅग्स :भूस्खलन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

क्राइम अलर्टकिश्तवाड़ के हस्ती पुल इलाके में लैंडस्लाइड, 50-60 भेड़-बकरियों की मौत

ज़रा हटकेबारामूला में पहाड़ खिसका, सड़क पर मची भगदड़, डरावना VIDEO वायरल

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर

भारतचक्रवात दित्वा को लेकर हाई अलर्ट, इन 4 राज्यों में तेज बारिश और भूस्खलन का खतरा; भयंकर तबाही की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल