लाइव न्यूज़ :

WHO ने रोका हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का क्लिनिकल ट्रायल, ट्रंप ने इसी दवा को कोरोना इलाज के लिए मंगवाया था भारत से 

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 26, 2020 07:58 IST

अब तक इस बात के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं कि ये हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन कोरोना वायरस के मरीजों के मामले में कितनी कारगर है। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस दवा के कोरोना मरीजों के लिए इस्तेमाल करने पर नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देWHO ने भी फैसला किया है कि वह हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और उसके प्रयोग का व्यापक विश्लेषण करेगा। डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में यह भी कहा था कि वह खुद कोरोना वायरस से बचाव के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का का सेवन कर रहे हैं।

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वासरस से पीड़ित मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली मलेरिया रोधी दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (hydroxychloroquine HCQ) के क्लिनिकल ट्रायल पर फिलहाल रोक लगा दी है। WHO ने यह रोक फिलहाल अस्थायी तौर पर लगाई है। WHO ने इसपर रोक सुरक्षामनकों के तहत लगाई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)के डायरेक्टर जनरल डॉ. टेडरोस अधानोम गेब्रियेसस ने 25 मई (सोमवार) को कहा कि इस  दवा (हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वी) के सुरक्षित इस्तेमाल के बार में डेटा सेफ्टी मॉनिटरिंग बोर्ड अध्ययन करेगा। साथ ही इस दवा से जुड़े दुनिया भर में हो रहे प्रयोगों का व्यापक विश्लेषण भी किया जाएगा। 

टेडरोस अधानोम गेब्रियेसस ने कहा कि आम तौर पर  हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और क्लोरोक्वीन का इस्तेमाल  मलेरिया के मरीजों और पस जैसे ऑटोइम्यून बीमारी के मामलों में किया जाता रहा है लेकिन कोरोना वायरस के मरीजों में में इस दवा के सुरक्षित इस्तेमाल को लेरप चिंता जताई जा रही है। 

स्टडी में दावा- जहां कोरोना मरीजों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन  की दवा दी जा रही है, वहां मौत का खतरा ज्यादा

टेडरोस अधानोम गेब्रियेसस ने 'मेडिकल जर्नल 'लैंसेट' छपी एक स्टडी के बारे में बात करते हुए कहा कि इस रिसर्च में दावा किया गया है कि कोरोना संक्रमितों के इलाज में जिस देश में यहा जहां भी हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की दवाई दी जा रही है, वहां मौत का खतरा ज्यादा हो रहा है। 

इस स्टडी के सामने आने के बाद शनिवार (23 मई)  को WHO की निगरानी में हो रहे कोविड-19 क्लिनिकल ट्रायल के एक्सिक्यूटिव ग्रूप की एक बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में 10 सदस्य देशों के प्रतिनिधी शामिल थे। इसी बैठक में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन से जुड़े क्लिनिकल ट्रायल को अस्थायी तौर पर रोकने का फैसला लिया गया। 

इसी के साथ WHO ने भी फैसला किया है कि वह हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और उसके प्रयोग का व्यापक विश्लेषण करेगा। 

डोनाल्ड ट्रंप ने इसी हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को भारत से मंगवााय था

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस दवा को भारत से मांगा था। मार्च 2020 में भारत ने इस दवा के निर्यात पर पाबंदी लगाई थी। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप और बाकी देशों द्वारा दवा की डिमांड किए जाने के बाद  भारत ये प्रतिबंध हटाए और अमरीका में इसकी आपूर्ति की थी। भारत से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की 12 अप्रैल को पहली खेप अमेरिका भेजी गई थी। 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मलेरिया रोधी दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का अमेरिका को निर्यात करने की मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शानदार शख्स बताते हुए कहा था कि ऐसे मुश्किल वक्त में भारत की मदद को भुलाया नहीं जाएगा। 

डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में यह भी कहा था कि वह खुद  कोरोना वायरस से बचाव के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का का सेवन कर रहे हैं। 

टॅग्स :वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनहाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइनडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो