लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: आपसी मतभेद भुलाकर कोविड-19 पर सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव की राह आसान करें अमेरिका और चीन: जर्मनी

By भाषा | Updated: April 12, 2020 05:40 IST

जर्मनी के विदेश मंत्री हैको मास ने शुक्रवार को एक वक्तव्य में कहा कि कोविड-19 पर परिषद की बैठक “एक महत्वपूर्ण और प्रोत्साहित करने वाला कदम है। हम इस संकट से तभी उबर सकते हैं जब साथ मिलकर एकजुटता के साथ काम करें। यह करने के लिए हमें शक्तिशाली संयुक्त राष्ट्र और एक शक्तिशाली सुरक्षा परिषद चाहिए।”

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका और चीन की ओर स्पष्ट रूप से इशारा करते हुए जर्मनी ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में “प्रमुख शक्तिशाली राष्ट्रों” को आपसी मतभेद भुला देना चाहिए जिनके कारण अभी तक कोविड-19 महामारी पर किसी प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिल पाई है। जर्मनी के नेतृत्व में सुरक्षा परिषद के दस में नौ अस्थायी सदस्यों ने गत सप्ताह कोरोना वायरस संकट के मुद्दे पर एक बैठक बुलाने का अनुरोध किया था। महामारी के मुद्दे पर परिषद की पहली बैठक नौ अप्रैल को हुई थी।

अमेरिका और चीन की ओर स्पष्ट रूप से इशारा करते हुए जर्मनी ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में “प्रमुख शक्तिशाली राष्ट्रों” को आपसी मतभेद भुला देना चाहिए जिनके कारण अभी तक कोविड-19 महामारी पर किसी प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिल पाई है।

जर्मनी के नेतृत्व में सुरक्षा परिषद के दस में नौ अस्थायी सदस्यों ने गत सप्ताह कोरोना वायरस संकट के मुद्दे पर एक बैठक बुलाने का अनुरोध किया था। महामारी के मुद्दे पर परिषद की पहली बैठक नौ अप्रैल को हुई थी।

जर्मनी के विदेश मंत्री हैको मास ने शुक्रवार को एक वक्तव्य में कहा कि कोविड-19 पर परिषद की बैठक “एक महत्वपूर्ण और प्रोत्साहित करने वाला कदम है। हम इस संकट से तभी उबर सकते हैं जब साथ मिलकर एकजुटता के साथ काम करें। यह करने के लिए हमें शक्तिशाली संयुक्त राष्ट्र और एक शक्तिशाली सुरक्षा परिषद चाहिए।”

अभी तक वाशिंगटन और बीजिंग में चल रही खींचतान के कारण परिषद में कोरोना वायरस की स्थिति पर चर्चा नहीं हो सकी थी। परिषद में वीटो करने का अधिकार प्राप्त दो स्थायी सदस्य जब संक्रमण की उत्पत्ति को लेकर बहस कर रहे हैं और ऐसे में परिषद द्वारा कोई प्रस्ताव कैसे पारित किया जा सकता है।

अमेरिका और चीन की ओर स्पष्ट रूप से इशारा करते हुए मास ने कहा, “सुरक्षा परिषद के प्रमुख शक्तिशाली सदस्य राष्ट्रों को उन मतभेदों को दरकिनार कर देना चाहिए जिनके कारण अभी तक कोई प्रस्ताव स्वीकृत नहीं किया जा सका है।” उन्होंने कहा कि महामारी के वैश्विक संकट से निपटने के लिए सुरक्षा परिषद को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाचीनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा