लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: लंदन में कोरोना से 13 साल के लड़के ने तोड़ा दम, ब्रिटेन में कोविड-19 से मरने वाला सबसे कम उम्र का शख्स

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 1, 2020 10:41 IST

13 वर्षीय ब्रिटिश लड़का लंदन में  कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमित पाया गया था। सोमवार (30 मार्च) को बच्चे ने लंदन के किंग्स कॉलेज अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के कारण लंदन में 13 साल के लड़के की मौत ब्रिटेन में कोरोना की वजह से मरने वाला ये सबसे कम उम्र का व्यक्ति

कोरोना वायरस (Coronavirus) ने पूरे विश्व में अपने पैर पसार लिए हैं। ऐसे में जहां एक ओर दुनिया भर में इस महामारी की वजह से मौतों का सिलसिला जारी है तो वहीं डॉक्टर्स अभी तक इसकी एंटीडोट बनाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। इसलिए इससे होने वाली मौतों में लगातार इजाफा होते हुए देखा जा रहा है। वहीं, ब्रिटेन (Britain) से एक और नया मामला सामने आया है, जहां कोविड-19 (COVID-19) के खिलाफ एक 13 वर्षीय बच्चा अपनी जिंदगी की जंग हार गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 13 वर्षीय ब्रिटिश लड़का लंदन में  कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया था। सोमवार (30 मार्च) को बच्चे ने लंदन के किंग्स कॉलेज अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। हालांकि, अस्पताल के डॉक्टरों व बच्चे के परिवार और रिश्तेदारों ने कहा कि उसे कोई अंतर्निहित बीमारी नहीं थी। मगर अब मृतक ब्रिटेन का कोरोना की वजह से मरने वाला सबसे कम उम्र का व्यक्ति बन गया है।  

इस मामले में मृतक के परिजनों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती होने से पहले इस्माइल मोहम्मद अब्दुलवाब (मृत बच्चे का नाम) में कोरोना वायरस के लक्षण दिखना शुरू शुरू हो गए थे और उसे सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। अपनी बात को जारी रखते हुए बच्चे के घरवालों ने कहा कि उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन फिर वो कोमा में चला गया। हालांकि, अब उसकी मृत्यु हो गई है। हम तबाह हो गए हैं। 

आपको बता दें कि यूरोप में भी कोरोना ने तबाही मचा रखी है। बेल्जियम में मंगलवार (31 मार्च) को 12 साल की एक लड़की की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई। उसे यूरोप में मरने वाला सबसे कम उम्र का बच्चा माना जा रहा है। वैसे भारत में भी कोविड-19 की वजह से तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। यहां अब तक 35 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि इससे 1238 संक्रमित हैं। हालांकि, इससे 123 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना