लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Omicron: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो कोविड पॉजिटिव, कहा-सभी लोग "कृपया टीका लगवाएं"

By भाषा | Updated: January 31, 2022 21:31 IST

Coronavirus Omicron: विदेश मंत्री मेलानी जोली सहित कनाडा के कई कैबिनेट मंत्री भी पिछले कुछ महीनों में कोविड -19 से पॉजिटिव पाए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री ट्रूडो के इस्तीफे की मांग की थी।टीकाकरण अनिवार्य करना स्वास्थ्य से संबंधित नहीं है।प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को निशाना बनाते हुए उनकी तीखी आलोचना की।

Coronavirus Omicron: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, लेकिन वह "ठीक महसूस कर रहे हैं" और दूर से काम करना जारी रखेंगे। उन्होंने एक ट्वीट में यह जानकारी दी और कहा कि सभी लोग "कृपया टीका लगवाएं।"

ट्रूडो ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पांच दिन के लिए पृथक-वास में जा रहे हैं क्योंकि पिछली शाम पता चला कि वह एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं। उन्होंने शुक्रवार को द कैनेडियन प्रेस से कहा था कि वह व्यक्ति उनके तीन बच्चों में से एक था। 

कनाडा की राजधानी ओटावा में शनिवार को हजारों लोगों ने टीकाकरण को अनिवार्य बनाने और कोविड-19 पाबंदियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने कोविड प्रतिबंधों की तुलना फासीवाद से की और कनाडा के झंडे के साथ नाजी प्रतीक प्रदर्शित किए। कई प्रदर्शनकारियों ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को निशाना बनाते हुए उनकी तीखी आलोचना की।

मॉन्ट्रियल से आए डेविड सेन्टोस ने कहा कि उसे लगता है कि टीकाकरण अनिवार्य करना स्वास्थ्य से संबंधित नहीं है बल्कि यह सरकार द्वारा ''चीजों को नियंत्रित'' करने का एक पैंतरा है। विरोध प्रदर्शन के आयोजकों ने सभी कोविड-19 पाबंदियों व टीकाकरण को अनिवार्य बनाने के फैसले को वापस लेने और प्रधानमंत्री ट्रूडो के इस्तीफे की मांग की थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनकनाडाजस्टिन ट्रूडो
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यअंतरराष्ट्रीय नर्स दिवसः रोगियों में भरोसा और उम्मीद जगाती हैं नर्सें

बॉलीवुड चुस्कीदिलजीत दोसांझ ने कनाडा का शो बीच में रोका, खालिस्तान समर्थक विरोध पर दी प्रतिक्रिया, VIDEO

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत