लाइव न्यूज़ :

बीस साल के भीतर चीन से पांच महामारी आई, कहीं तो इसे रोकना होगा: अमेरिका

By भाषा | Updated: May 13, 2020 10:55 IST

कोरोना संकट से से अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। वहां इस महामारी ने अभी तक 80 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। अमेरिका शुरू से इस संकट के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराता नजर आया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने कहा चीन से 20 साल में पांच महामारी आईकोरोना संकट को लेकर चीन को एक बार फिर अमेरिका ने ठहराया जिम्मेदार

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने कहा कि बीते बीस साल में चीन से पांच महामारी आई है और इसे किसी ने किसी बिंदू पर तो रोकना ही होगा। उन्होंने दुनियाभर में 2,50,000 लोगों की जान लेने वाली महामारी कोरोना वायरस के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया।

ओ ब्रायन ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘दुनियाभर के लोग खड़े होंगे और चीन की सरकार से कहेंगे कि ‘हम चीन से निकल रही इन महामारियों को सहन नहीं करेंगे,’ फिर चाहे ये पशु बाजारों से निकल रही हो या फिर प्रयोगशालाओं से।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें पता है कि यह (कोरोना वायरस महामारी) वुहान से निकली है और परिस्थितिजन्य सबूत हैं जो बताते हैं कि यह किसी प्रयोगशाला या पशु बाजार से निकली है। ’’ एनएसए ने कहा, ‘‘बीते 20 साल में चीन से पांच महामारी निकली। सार्स, एवियन फ्लू, स्वाइन फ्लू और अब कोविड-19। जन स्वास्थ्य के ऐसे भयावह हालात के साथ दुनिया आखिर कैसे रह सकती है जिसकी शुरुआत चीन से हुई और फिर यह पूरी दुनिया में फैल गया।’’

उन्होंने यह नहीं बताया कि चीन से निकली पांचवी महामारी कौन सी है। ओ ब्रायन ने कहा, ‘‘इसे कहीं न कहीं तो रोकना होगा। हमने चीन को मदद के लिए स्वास्थ्य पेशेवरों को भेजने का प्रस्ताव दिया था जो उन्होंने अस्वीकार कर दिया।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक