लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: मेडिकल मास्क के विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाएगा फेसबुक, जानें वजह

By भाषा | Updated: March 8, 2020 20:37 IST

कंपनी ने कहा कि इस फैसले के तहत सोशल मीडिया मंच पर विज्ञापनों पर रोक लगने के साथ साथ फेसबुक मार्केटप्लेस पर वाणिज्यिक मकसद से भी पोस्ट डालने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देइसके अलावा ऐसे विज्ञापन भी हटाए जा रहे हैं जिनमें वायरस से बचाव या इलाज की गारंटी दी गई है. फेसबुक ने कहा कि वह आगामी कुछ दिनों में प्रतिबंध लगाना शुरू करेगा.

वाशिंगटन: एजेंसी फेसबुक ने चेहरे पर लगाए जाने वाले मेडिकल मास्क संबंधी विज्ञापनों पर स्थायी रूप से प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है ताकि इस सोशल मीडिया मंच का इस्तेमाल कोरोना वायरस को लेकर लोगों की चिंताओं को और बढ़ाने में न किया जा सके. कंपनी ने कहा कि इस फैसले के तहत सोशल मीडिया मंच पर विज्ञापनों पर रोक लगने के साथ साथ फेसबुक मार्केटप्लेस पर वाणिज्यिक मकसद से भी पोस्ट डालने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा.

फेसबुक ने कहा कि वह आगामी कुछ दिनों में प्रतिबंध लगाना शुरू करेगा. कंपनी के उत्पाद प्रबंधन निदेशक रॉब लेदर्न ने शुक्रवार देर रात जारी एक बयान में कहा, ''हमारी टीमें कोविड-19 की स्थिति पर निकटता से नजर रख रही हैं और यदि हमें लगता है कि लोग इस सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं, तो हम हमारी नीतियों में आवश्यक बदलाव करेंगे.''

इससे पहले भी फेसबुक ने नए कोरोना वायरस के बारे में गलत दावे करने वाले विज्ञापनों को प्रतिबंधित करने का फैसला किया था. ये विज्ञापन ऐसे उत्पादों से संबंधित हैं जिनमें इस वायरस को लेकर तमाम दावे किए गए हैं. सोशल नेटवर्किंग कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि वह ऐसे विज्ञापनों को हटा रही है जिसमें किसी उत्पाद का जिक्र है और साथ ही यह भी लिखा है कि इसकी आपूर्ति सीमित है.

इसके अलावा ऐसे विज्ञापन भी हटाए जा रहे हैं जिनमें वायरस से बचाव या इलाज की गारंटी दी गई है. कुछ जन स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से मास्क खरीदना बंद करने की अपील की है और कहा है कि ये जनस्वास्थ्य की रक्षा में कारगर नहीं हैं.

टॅग्स :फेसबुककोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बहाल, जानें पहली पोस्ट में उन्होंने क्या कहा

भारतआखिर क्यों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक खाता बैन?, सपा ने भाजपा पर किया हमला, जानें वजह

क्राइम अलर्टKarnataka: फेसबुक लाइव आकर शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल