लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: पाकिस्तान में इस साल एक दिन में सर्वाधिक 6,000 से अधिक नए मामले

By भाषा | Updated: April 18, 2021 14:16 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 18 अप्रैल पाकिस्तान में कोरोना वायरस के इस वर्ष एक दिन में सर्वाधिक 6,000 नए मामले रविवार को सामने आए तथा 149 संक्रमितों की मौत हुई। इस बीच, देश टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए संघर्ष कर रहा है।

इससे पहले सर्वाधिक नए मामले पिछले वर्ष 20 जून को सामने आए थे। तब संक्रमण के मामलों की संख्या 6,825 थी तथा 153 संक्रमितों की मौत हुई थी।

देश में रविवार को संक्रमण के 6,127 नए मामले सामने आए तथा कुल मामले 7,56,285 पर पहुंच गए। मृतक संख्या भी बढ़कर 16,243 पर पहुंच गई।

संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने घोषणा की है कि 21 अप्रैल से 50-59 आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू किया जाएगा। अब तक 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों का ही टीकाकरण किया जा रहा था।

दो फरवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान की गति यहां बहुत ही धीमी है। 22 करोड़ की आबादी वाले देश में महज 13 लाख लोगों का ही टीकाकरण हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?