लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से एक दिन में 135 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 14, 2021 11:43 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 14 अप्रैल पाकिस्तान में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के दौरान एक दिन में संक्रमण से सबसे अधिक 135 लोगों की मौत हुई।

बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। कोविड-19 महामारी से सबसे अधिक मौत 20 जून को हुई थी जब 153 लोगों ने जान गंवाई थी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार, स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कोविड-19 के ब्रिटेन के स्वरूप वाली तीसरी लहर अधिक संक्रामक और खतरनाक है। इसके साथ ही देश में इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या 15,754 हो गई है। अन्य 4,216 मरीजों की हालत गंभीर है।

उसने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 4,681 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 734,423 हो गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 3,645 लोगों के साथ ही 641,912 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि देश में अब भी 75,758 मरीज उपचाराधीन हैं। अभी तक 10,878,086 नमूनों की जांच हो चुकी है।

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने योजना मंत्री असद उमर के हवाले से कहा, ‘‘हर दिन 60 से 70 हजार टीके लगाए जा रहे हैं और हमारी कोशिश ईद के बाद इसे दो लाख तक बढ़ाने की है।’’

असद, महामारी से निपटने के लिए बनाए नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर के भी प्रमुख हैं।

उमर ने बताया कि देश में अभी तक नौ लाख टीके उपलब्ध हैं और अगर देश को पहले से तय प्रतिबद्धता के तहत टीके मिलते हैं तो ईद के बाद सभी पाकिस्तानियों को टीके लगाए जाएंगे।

उन्होंने साथ ही बताया कि मंत्रिमंडल ने लोगों के लिए टीके खरीदने के वास्ते 15 करोड़ डॉलर का बजट पारित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब